नरसिंहबांध क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला आइएसपी का बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
नरसिंहबांध क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला आइएसपी का बुलडोजर

यह कार्रवाई टाउनशिप विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोपहर के समय की गयी.

विज्ञापन

बर्नपुर. सेल की इकाई इस्को स्टील प्लांट (आइएसपी) की ओर से नरसिंहबांध क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी के सहारे अभियान चलाया गया. शुक्रवार को आइएसपी के टाउनशिप विभाग ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नरसिंहबांध क्षेत्र स्थित कठगोला ग्राउंड में अवैध रूप से निर्मित एक बाउंडरी वॉल को ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई टाउनशिप विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोपहर के समय की गयी. अवैध रूप से निर्मित उक्त बाउंड्री वाल को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया. इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए पूर्व में ही एस्टेट कोर्ट से एविक्शन ऑर्डर पारित किया जा चुका था. जिसके अनुपालन में आज यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई. सेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे. इस अभियान का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करना है, बल्कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना भी है. टाउनशिप विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे कंपनी की भूमि पर अनधिकृत कब्जा न करें, अन्यथा विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola