ममता दीदी, कभी मां दुर्गा और श्रीराम का नाम लेना भी सीखिए, 4 मई TMC का आखिरी दिन : हिमंता बिस्व सरमा

Published by :Mithilesh Jha
Published at :22 Apr 2026 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma on Mamata Banerjee West Bengal Election 2026

Himanta Biswa Sarma on Mamata Banerjee: बर्धमान के कालना में असम के चीफ मिनिस्टर हिमंता बिस्व सरमा ने भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ मजूमदार के लिए प्रचार किया. उन्होंने ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण और हिंदुओं के साथ अन्याय का आरोप लगाया. 4 मई को टीएमसी की विदाई का दावा.

विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma Rally| बर्धमान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी समर में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बुधवार को बर्धमान के कालना में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर प्रहार किये. कालना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ मजूमदार के समर्थन में ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित किया.

ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

हिमंता ने ममता सरकार पर हिंदुओं से भेदभाव करने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि 4 मई को चुनाव नतीजों के साथ ही तृणमूल कांग्रेस का ‘चैप्टर’ क्लोज हो जायेगा और भाजपा राज्य में ‘डबल सेंचुरी’ (200 पार) मारकर सरकार बनायेगी.

अल्लाह का नाम लें, पर ईश्वर को न भूलें

हिमंता बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषणों का जिक्र करते हुए उन पर तुष्टीकरण के आरोप लगाये. उन्होंने कहा- मैंने दीदी के कई भाषण सुने हैं, जिनमें वे ‘इंशाअल्लाह’ और ‘खुदा हाफिज’ कहती हैं. दीदी, दुनिया में ‘जय श्रीराम’ भी होता है. कभी-कभी मां दुर्गा का नाम लेना भी सीखिए. आप अल्लाह का नाम लें, हमें आपत्ति नहीं, लेकिन ईश्वर का नाम भी लेना चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हुमायूं कबीर को चेतावनी

पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर के विवादित बयानों पर हमला बोलते हुए असम के चीफ मिनिस्टर सरमा ने कहा- अगर हुमायूं कबीर असम में होता, तो मैं 2 घंटे में उसका पूरा ‘ट्रीटमेंट’ कर देता. लेकिन दीदी यहां सब देखकर भी चुप्पी साधे बैठी हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल : पहले चरण में 152 सीटों पर ‘महामुकाबला’, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घुसपैठ और बाबरी मस्जिद पर कड़ा रुख

असम के मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा और धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर भी कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि असम में हमने घुसपैठियों को खदेड़ा है, लेकिन ममता दीदी बीएसएफ को बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही हैं. उन्होंने कहा भारतीय मुसलमानों से किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

Himanta Biswa Sarma Rally: बाबर बनाम राम

असम के सीएम ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर-मस्जिद बनाने में बुराई नहीं है, लेकिन इस देश में ‘बाबर’ के नाम पर मस्जिद बनाना अन्यायपूर्ण है. उन्होंने हुंकार भरी कि यह भारत हिंदुओं का है और हिंदुओं का ही रहेगा.

इसे भी पढ़ें : Yogi Adityanath: बंगाल की धरती काबा की नहीं, मां काली की रहेगी, ममता के गढ़ में योगी की ललकार

कश्मीर और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र

सरमा ने आज ही के दिन कश्मीर के पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या को याद करते हुए भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं को मारा था, जिसके बाद मोदी जी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर उन्हें कड़ा सबक सिखाया. उन्होंने बंगाल के मतदाताओं से पूछा कि क्या वे इस बार ‘डबल सेंचुरी’ के लिए तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें : उत्तर बंगाल में ‘वर्ग संघर्ष’ की जगह अब ‘पहचान’ की लड़ाई, चाय बागानों से पहाड़ों तक कैसे बदली सियासत? समझें पूरा समीकरण

सरकारी कर्मचारियों और भ्रष्टाचार पर वार

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हिमंता ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लुटेरे नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होगी. उन्होंने बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के डीए (DA) के मुद्दे पर भी ममता सरकार को आड़े हाथ लिया और कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को खत्म करने का वादा किया.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में दीवारों पर छिड़ी जंग, कहीं तीखा तंज तो कहीं मजेदार मीम्स, कोलकाता की गलियों में क्रिएटिविटी का जलवा

बंगाल चुनाव 2026 और SIR: पूछ रहा मुर्शिदाबाद के नवाब का परिवार, अब और क्या सबूत चाहिए?

उत्तर बंगाल का ‘किंगमेकर’ कौन? 40 सीटों पर राजबंशी वोटों के लिए TMC और BJP में आर-पार की जंग

बंगाल में ‘लाल दुर्ग’ की ढहती दीवारें, 2006 में 233 सीटें और 2021 में ‘शून्य’, 2026 में वामपंथ की वापसी करा पायेगी ‘युवा ब्रिगेड’?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola