गुरुवार को किचन में किए गए ये बदलाव बढ़ा सकते हैं आपकी बरकत, समय रहते जान लें
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 22 Apr 2026 9:16 PM
गुरुवार को किचन में किए जाने वाले वास्तु के उपाय Ai image
Vastu Tips: अगर आप घर में बरकत और पॉजिटिव माहौल चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन किचन से जुड़ी कुछ आसान बातों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. ये छोटे-छोटे बदलाव न सिर्फ एनर्जी को बेहतर करते हैं, बल्कि जीवन में तरक्की और खुशहाली के रास्ते भी खोल सकते हैं.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर आप इसमें बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो इसके परिणाम काफी सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में गुरुवार के दिन को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. जब आप इन नियमों का पालन अपने घर के किचन में करते हैं तो आप पैसों के मामले में समृद्ध होते हैं और साथ ही आपका पूरा घर पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है. ये कुछ ऐसे नियम हैं जिनका पालन करके आप अपनी तरक्की के दरवाजे खोल सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
किचन को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गुरुवार के दिन अपने किचन की सफाई अच्छे से करनी चाहिए। इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. बात दें गंदगी और बिखरी हुई चीजें निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं, जिस वजह से आपके घर पर स्ट्रेस और पैसों से जुड़ी दिक्कतें आने लगती हैं. गुरुवार के दिन आपको आपको किचन के कोनों, गैस-स्टोव और सिंक को अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए. इसके साथ ही आपको बर्तनों और खाने-पीने की चीजों को भी सुलझाकर और सही तरीके से रखें. एक साफ-सुथरा किचन पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है और आपके घर में शांति बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
पीले रंग की चीजों का करें इस्तेमाल
आपको अगर पता नहीं है तो बता दें गुरुवार का संबंध पीले रंग से होता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इस दिन किचन में पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना शुरू करना चाहिए. यह काफी शुभ होता है. गुरुवार के दिन आपको हल्दी, बेसन और चने की दाल जैसी चीजों को या फिर पीले रंग के फलों को किचन के मुख्य जगह पर रखना चाहिए. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो अपने किचन में हल्का पीला कपड़ा या फिर तौलिये का इस्तेमाल जरूर करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बृहस्पति गृह मजबूत होता है और आपके घर पर धन-धान्य में वृद्धि करने में मदद मिलती है.
खाली डिब्बे और खराब चीजें हटा दें
अगर आपके किचन में खाली डिब्बे, एक्सपायर्ड चीजें या फिर टूटे-फूटे बर्तन हैं, तो यह आपके घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं. गुरुवार के दिन आपको अपने घर से इस तरह की सभी चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी किचन साफ होती है और साथ ही एक नयी एनर्जी के आने के लिए रास्ता भी खुलता है. अपने किचन में उन्हीं चीजों को रखना शुरू करें जो आपके लिए जरूरी है और अच्छे कंडीशन में हैं.
मीठा बनाकर करें शुरुआत
गुरुवार के दिन आपको अपनी किचन में कुछ मीठा जरूर बनाना चाहिए. इसे काफी शुभ माना जाता है. आप अगर चाहें तो हलवा, खीर या फिर इस तरह की कोई मीठी चीज बनाकर भगवान को भोग भी लगा सकते हैं. इसके बाद आपको इसे पूरे परिवार के साथ बांटना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और रिश्ते में बेहतर होते हैं.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










