रानीगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत की जांच तेज, फोरेंसिक टीम ने जुटाये अहम सुराग, पति समेत पांच अरेस्ट

Updated at : 06 May 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत की जांच तेज, फोरेंसिक टीम ने जुटाये अहम सुराग, पति समेत पांच अरेस्ट

रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत नुपुर गांव में छह दिन पहले हुई विवाहिता लक्ष्मी चहेल की मौत के मामले में अब जांच ने रफ्तार पकड़ ली है. सोमवार को दुर्गापुर फोरेंसिक विभाग की चार सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और कई अहम नमूने एकत्र किये, जिससे मामले में नयी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

रानीगंज.

रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत नुपुर गांव में छह दिन पहले हुई विवाहिता लक्ष्मी चहेल की मौत के मामले में अब जांच ने रफ्तार पकड़ ली है. सोमवार को दुर्गापुर फोरेंसिक विभाग की चार सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और कई अहम नमूने एकत्र किये, जिससे मामले में नयी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.

हर कोने की हुई बारीकी से जांच

फोरेंसिक टीम बल्लभपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ मृतका के घर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया. टीम ने उस कमरे की विशेष रूप से जांच की, जहां लक्ष्मी का शव बरामद हुआ था. विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फाइबर, द्रव्य, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किये हैं, जिन्हें अब लैब में जांच के लिए भेजा जायेगा.

मौत के कारणों पर स्थिति अब भी अस्पष्ट

गौरतलब है कि गत एक मई को 21 वर्षीय लक्ष्मी चहेल की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी थी. लक्ष्मी ने दो महीने पहले ही रानीगंज के सुजीत गोराई से प्रेम विवाह किया था. घटना के वक्त पति घर पर मौजूद नहीं था. शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट और परिवार के आरोपों में विरोधाभास के चलते अब फोरेंसिक जांच को निर्णायक माना जा रहा है.

परिजनों का आरोप, दहेज के लिए की गयी हत्या

मृतका के पिता के परिवार का आरोप है कि सुजीत और उसके परिजन लगातार दहेज की मांग कर रहे थे. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सुजीत गोराई, उसके पिता, मां, दादा और दादी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है.

फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण और घटना की परिस्थितियों को जानने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, यह आत्महत्या थी, दुर्घटना या फिर सुनियोजित हत्या. घटना के बाद से पूरे नुपुर गांव में शोक का माहौल है और लोगों में असमंजस है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola