दुर्गापुर के सिटी सेंटर के रेस्तरां में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
शहर के सिटी सेंटर स्थित एक बड़े रेस्तरां में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शहर के सिटी सेंटर स्थित एक बड़े रेस्तरां में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग रसोई की चिमनी में लगी, जिससे काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया. धुएं के कारण आसपास के लोग दहशत में आ गये और अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गये. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. घटना में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है.घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया
सिटी सेंटर के इस रेस्तरां के मालिक दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल प्रत्याशी कवि दत्त हैं. उम्मीदवार घोषित होने के 24 घंटे के भीतर ही इस घटना के सामने आने पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. भाजपा ने बयान जारी कर कहा कि प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ही इस तरह की घटना होना सवाल खड़े करता है और आगे भी कई बातें सामने आ सकती हैं.प्रारंभिक जांच में तकनीकी कारण
दमकल अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि रसोई में काम के दौरान निकली चिंगारी चिमनी में जमे ग्रीस या तेलयुक्त कचरे में लग गई, जिससे आग भड़क उठी. इसी कारण चिमनी से घना धुआं निकला. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना में कोई बड़ा नुकसान या जान-माल की हानि नहीं हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










