लाखों की ठगी में गोपाल माठ से पूर्व पार्षद व बेटा फिर अरेस्ट

Updated at : 19 Jun 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
लाखों की ठगी में गोपाल माठ से पूर्व पार्षद व बेटा फिर अरेस्ट

गाड़ी की खरीद-बिक्री में व्यवसायी से लाखों रुपये ठगने के मामले में दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद मानस रॉय और उनके बेटे अभ्रनील रॉय को फिर गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

गाड़ी की खरीद-बिक्री में व्यवसायी से लाखों रुपये ठगने के मामले में दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद मानस रॉय और उनके बेटे अभ्रनील रॉय को फिर गिरफ्तार कर लिया गया. इस बार बारुईपुर थाने की पुलिस ने बुधवार रात यहां गोपाल माठ स्थित घर से पिता-पुत्र को दबोचा और उन्हे लेकर बारुईपुर चली गयी. आरोपी मानस राय दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड 32 के पूर्व तृणमूल पार्षद रह चुके हैं. उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में हलचल मच गयी है.

मालूम रहे कि आरोपी मानस राय व उसके पुत्र को कुछ माह पहले दुर्गापुर थाने की पुलिस ने धोखाधडी के मामले में दबोच कर जेल भेज दिया था. कुछ दिन जेल में रहने के बाद दोनों जमानत पर रिहा हो गये थे. आरोपियों के खिलाफ दुर्गापुर के साथ राज्य के दक्षिण चौबीस परगना जिला के बारुईपुर थाने में धोखाधडी का मामला दर्ज था. उसके आधार पर पिता-पुत्र को बुधवार रात बारुईपुर पुलिस टीम ने दबोचा है. आरोप है कि दुर्गापुर की तरह बारुईपुर में भी इनके खिलाफ पुरानी चौपहिया गाड़ी खरीद कर वित्तीय धोखाधड़ी की है.

मिली जानकारी के मुताबिक मानस व उनके बेटे अभ्रनील को गत 18 फरवरी को दुर्गापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन पर दुर्गापुर की कई दुकानों से मोबाइल, लैपटॉप व पुरानी कारें खरीदने और पैसे नहीं चुकाने का आरोप था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola