नलहाटी में ट्रैक्टर ट्रॉली से भारी मात्रा में विस्फोटक हुआ बरामद

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा और चुनावी प्रचार के बीच बुधवार सुबह नलहाटी इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने से हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

बीरभूम.

राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा और चुनावी प्रचार के बीच बुधवार सुबह नलहाटी इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली से विस्फोटकों का बड़ा जखीरा जब्त किया है.

दिनदहाड़े ले जाये जा रहे थे विस्फोटक

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बाउटिया ग्राम पंचायत के कादासिर इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली में विस्फोटक ले जाये जा रहे थे. समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें जब्त कर लिया. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से पुलिस भी हैरान है.

जांच में जुटी पुलिस

बरामद सामग्री में करीब 10 हजार जिलेटिन स्टिक और 360 डिटोनेटर शामिल हैं. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक कहां से लाए जा रहे थे और इन्हें कहां भेजने की योजना थी. चुनावी माहौल के बीच इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola