पांडवेश्वर में गैर सरकारी संगठनों को एकजुट कर यूनियन बनाने की पहल

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 09 Mar 2026 9:41 PM

विज्ञापन

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर में स्माइल भारत फाउंडेशन की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पांडवेश्वर.

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर में स्माइल भारत फाउंडेशन की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से एकजुट होकर एक यूनियन बनाने की अपील की गयी.

241 संस्थाओं को एक मंच पर लाने की योजना

प्रेस वार्ता के दौरान स्माइल भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष रजत गिरी ने कहा कि आसनसोल-दुर्गापुर सब डिवीजन में सभी सामाजिक संस्थाओं का एक यूनियन होना चाहिए. आज लगभग हर क्षेत्र में यूनियन मौजूद है, लेकिन सामाजिक संस्थाओं का कोई संयुक्त मंच नहीं है. उन्होंने बताया कि पश्चिम बर्दवान जिले में कुल 241 संस्थाएं ऐसी हैं, जो एनजीओ दर्पण के तहत नीति आयोग में पंजीकृत हैं. इन सभी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर एक केंद्रीय कमेटी के तहत यूनियन बनाने की योजना है.

अधिकारों के लिए संगठित होने पर जोर

रजत गिरि ने कहा कि यदि सभी संस्थाएं एकजुट होंगी तो भविष्य में अपने अधिकारों और सामाजिक कार्यों से जुड़े मुद्दों के लिए मजबूती से आवाज उठा सकेंगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल 25 संस्थाएं इस पहल से जुड़ चुकी हैं और आगे और संस्थाओं के जुड़ने की उम्मीद है.

प्रेस वार्ता में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर स्माइल भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष रजत गिरि, सचिव कलवीर सिंह और राहुल पासी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. उन्होंने क्षेत्र की सभी सामाजिक संस्थाओं से इस पहल में शामिल होकर एक मजबूत मंच बनाने की अपील की.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola