शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़क पर वामपंथी, किया प्रदर्शन

Updated at : 03 Mar 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़क पर वामपंथी, किया प्रदर्शन

सोमवार को माकपा के नेतृत्व में एक रैली की शक्ल में रानीगंज के विभिन्न इलाकों से गुजर कर नेताजी सुभाष बोस मोड़ पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वामपंथी छात्र नेता, कैडर व अन्य वामपंथी समर्थक शामिल हुए. उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पर आरोप लगाया कि उन्होंने बीते एक मार्च को जादवपुर विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलनरत वामपंथी छात्रों पर हमला कराया.

विज्ञापन

रानीगंज.

सोमवार को माकपा के नेतृत्व में एक रैली की शक्ल में रानीगंज के विभिन्न इलाकों से गुजर कर नेताजी सुभाष बोस मोड़ पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वामपंथी छात्र नेता, कैडर व अन्य वामपंथी समर्थक शामिल हुए. उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पर आरोप लगाया कि उन्होंने बीते एक मार्च को जादवपुर विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलनरत वामपंथी छात्रों पर हमला कराया. रैली के बाद विरोध सभा की गयी, जिसके मंच से वामपंथी नेता सुप्रियो रॉय ने शिक्षा मंत्री के कार्यों की कड़ी निंदा की. कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए उन पर गाड़ियां चढ़ाई गयीं, वैसे ही यहां राज्य के शिक्षामंत्री ने छात्र आंदोलन को कुचलने की कोशिश की. इस घटना में कई छात्र घायल हो गये. उन्होंने इल्जाम लगाया कि राज्य के हर विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. पश्चिम बंगाल में कोई भी ऐसा विभाग नहीं है जहां सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा भ्रष्टाचार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने शिक्षा मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि उनकी मानसिक स्थिति की जांच होनी चाहिए. वामपंथी नेता हेमंत प्रभाकर ने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार वामपंथी छात्र आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. आंदोलन कर रहे वामपंथी छात्रों पर कई हमले हुए हैं, जिसमें महिला छात्र भी शामिल हैं.उन्होंने कहा कि वामपंथी संगठन राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola