पूर्व मेयर से मिल कर दुर्गापुर-पूर्व के भाजपा प्रार्थी ने सबको चौंकाया, सियासी हलचल

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर-पूर्व सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर बनर्जी ने अपने चुनाव प्रचार के पहले दिन दुर्गापुर के पूर्व मेयर व तृणमूल नेता दिलीप अगस्ती से मिल कर सियासी हलचल मचा दी.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर-पूर्व सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर बनर्जी ने अपने चुनाव प्रचार के पहले दिन दुर्गापुर के पूर्व मेयर व तृणमूल नेता दिलीप अगस्ती से मिल कर सियासी हलचल मचा दी. इस बाबत पूछने पर चंद्रशेखर ने कहा कि दिलीप अगस्ती से उनके पारिवारिक संबंध हैं. उनके साथ काम किया है. इससे पहले मंगलवार को मंदिर में पूजा करके भाजपा प्रार्थी ने अपना प्रचार अभियान शुरू किया.

उन्होंने हनुमान मंदिर, भैरवतला, भैरवनाथ मंदिर, वार्ड 28 स्थित काली मंदिर और विधाननगर में राम-सीता मंदिर में पूजा करके अपने दिन की शुरुआत की. उन्होंने सागरभांगा गांव के चरकतला और आस-पास के इलाकों में संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने इलाके के पार्टी कार्यालय में में पार्टी का झंडा फहराया और दीवार लेखन किया. इसके बाद वे कांकसा ब्लॉक में कई जगहों पर कैंपेन करने गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का अनाउंसमेंट किया है. यहां इंडस्ट्रियल हब बनाना होगा. यहां एजुकेशन और मेडिकल हब बनाना होगा. इन तीनों को मिलाकर ””डेस्टिनेशन दुर्गापुर”” बनेगा. यह मेरा चैलेंज है.

पूर्व मेयर से मिल कर चौंकाया

चंद्रशेखर ने चुनावी अभियान के के पहले दिन सरप्राइज दिया. वे दुर्गापुर के पूर्व मेयर और वार्ड 11 के पूर्व तृणमूल पार्षद दिलीप अगस्ती के घर गये. दोनों ने कुछ देर बात की. इस बाबत चंद्रशेखर ने कहा, “मैं पहले पार्षद और बोरो चेयरमैन रहा हूं. पूर्व मेयर दिलीप अगस्ती के साथ मैंने काम भी किया है. मेरा उनके परिवार से व्यक्तिगत रिश्ता है. इसीलिए उनके पास आया. उनसे बातचीत की और उनका आशीर्वाद लिया. इधर, इस मुलाकात को लेकर राजनीति गलियारे में हलचल मचने लगी है.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola