आसनसोल दक्षिण से शिल्पी चक्रवर्ती पर वामो का भरोसा, दीवार लेखन शुरू

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वामफ्रंट ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शिल्पी चक्रवर्ती को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

विज्ञापन

रानीगंज.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वामफ्रंट ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शिल्पी चक्रवर्ती को चुनावी मैदान में उतारा गया है.प्रत्याशी के रूप में नाम की आधिकारिक घोषणा होते ही वामपंथी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. घोषणा के तुरंत बाद बर्नपुर समेत विधानसभा के विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है.

अनुशासन की मिसाल : घोषणा के बाद ही प्रचार शुरू

प्रत्याशी बनाए जाने पर शिल्पी चक्रवर्ती ने वाम मोर्चे के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.उन्होंने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि समर्थक पहले से ही दीवार लेखन शुरू करना चाहते थे, लेकिन पार्टी के अनुशासन का सम्मान करते हुए आधिकारिक नाम आने तक का इंतजार किया गया. शिल्पी चक्रवर्ती ने कहा, हमारी पार्टी एक बेहद अनुशासित संगठन है.आज दोपहर जैसे ही नाम की घोषणा हुई, उसके बाद ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रतीक और मेरे नाम के साथ प्रचार अभियान शुरू किया है. मैं इस जिम्मेदारी के लिए खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूँ.

जीत का भरोसा

चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए शिल्पी चक्रवर्ती ने विश्वास जताया कि इस बार जनता का मूड बदला हुआ है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग वामपंथी विचारधारा और विकास की राजनीति के साथ हैं. कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग और जनता के समर्थन के दम पर आसनसोल दक्षिण सीट से वामपंथियों की जीत सुनिश्चित है. दीवार लेखन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय वामपंथी नेता और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने नारेबाज़ी कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Amit Kumar

लेखक के बारे में

By Amit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola