इस्को के पेंशन धारकों के लिए फिर लगेगा तीन दिवसीय कैंप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीएफ अधिकारी देंगे डििजटल जीवन प्रमाणपत्र इसकी सुविधा िमलने पर नहीं काटने होंगे बैंकों के चक्कर बर्नपुर : स्को स्टील प्लांट के इपीएस 1995 पेंशन धारकों की भारी मांग पर कर्मचारी भविष्य निधि संस्था के दुर्गापुर स्थित कार्यालय ने पुन: चार से छह मई तक भारती भवन के दीपनी सभागृह में कैंप लगाने का िनर्णय […]
विज्ञापन
पीएफ अधिकारी देंगे डििजटल जीवन प्रमाणपत्र
इसकी सुविधा िमलने पर नहीं काटने होंगे बैंकों के चक्कर
बर्नपुर : स्को स्टील प्लांट के इपीएस 1995 पेंशन धारकों की भारी मांग पर कर्मचारी भविष्य निधि संस्था के दुर्गापुर स्थित कार्यालय ने पुन: चार से छह मई तक भारती भवन के दीपनी सभागृह में कैंप लगाने का िनर्णय िलया है. गौरतलब है िक इसके पहले 16 फरवरी को तीन दिनों का कैंप लगाया गया था. हजारों पेंशन धारकों के जीवन प्रमाणपत्र को आधार नंबर से जोड़कर डििजटल किया गया था. बावजूद इसके पेंशन धारक कैंप का फायदा नहीं उठा पाए थे.
अवकाश प्राप्त 20 हजार लोग
आज की तारीख में इस्को स्टील प्लांट से अवकाश प्राप्त करीब बीस हज़ार लोग हैं. उन्हें इपीएस 1995 के तहत पेंशन मिलती है.
पेंशन का भुगतान डििजटल तरीके से
केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संस्था ने फैसला किया है कि अब से पेंशन का भुगतान डििजटल तरीके से ही होगा. ऐसे में जो पेंशन धारक किसी कारणवश पिछले कैंप का फायदा नहीं उठा पाये थे. उनके िलये यह सुनहरा अवसर है. भारत सरकार के कर्मचारी भविष्य निधि संस्था की इस पहल के तहत आने वाले दिनों में पेंशन के लिए निहायत जरूरी जीवन प्रमाण पत्र देने की प्रक्रि या को आधार नंबर से जोडकर डििजटल कर दिया जायेगा.
इस उम्मीद से कि कैंप का फायदा ज्यादा से ज्यादा पेंशन धारक उठायें, कर्मचारी भविष्य निधि संस्था के अधिकारियों का दल तीन दिनों तक बर्नपुर में तैनात रहेगा. इसके लिए संपूर्ण व्यवस्था इस्को स्टील प्लांट द्वारा की जा रही है. सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्लांट के सभी पेंशन धारकों को अपना पीपीओ बुक, बैंक पास बुक, आधार कार्ड एवं अपना मोबाइल लेकर उक्त प्रक्रिया को पूरा करने के लिये भारती भवन के दीपनी सभागृह जाना होगा. डििजटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर पेंशन धारकों को हर महीने पेंशन प्राप्त करने में कम से कम दिक्कत होगी. कोशिश ये भी की जा रही है िक वे पेंशन धारक जो अवकाश प्राप्ति के बाद बर्नपुर छोड़कर दूर अपने गांवों या इलाके में जाकर बस गये हैं. वे भी इन तीन दिनों में कभी भी आकर अपना डििजटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा लें. प्रक्रिया के पूरे हो जाने से पेंशन धारकों के लिये डििजटल जीवन प्रमाण पत्र देना बहुत आसान हो जायेगा एवं उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर नहीं काटने होंगे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










