बराकर बस स्टैंड का निरीक्षण किया नगर निगम टीम ने

Updated:
विज्ञापन

बराकर : पश्चिम बर्दवान जिला घोषणा के बाद बेगुनिया बस स्टैंड के सौन्दर्यीकरण एवं विस्तार के लिए बुधवार को नगर निगम अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया. इनमें मेयर परिषद सदस्य मीर हासिम, वार्ड 69 की पार्षद सह बोरो चेयरमैन बेबी बाउरी, बोरो चेयरमैन संजय नोनिया, निगम के सहायक अभियंता एसपी कोणार्क, सहायक अभियंता पार्थो […]

विज्ञापन
बराकर : पश्चिम बर्दवान जिला घोषणा के बाद बेगुनिया बस स्टैंड के सौन्दर्यीकरण एवं विस्तार के लिए बुधवार को नगर निगम अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया. इनमें मेयर परिषद सदस्य मीर हासिम, वार्ड 69 की पार्षद सह बोरो चेयरमैन बेबी बाउरी, बोरो चेयरमैन संजय नोनिया, निगम के सहायक अभियंता एसपी कोणार्क, सहायक अभियंता पार्थो मंडल, केके श्याम, पार्थो मुखर्जी, 67 नंबर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि साकेत अशरफ मौजूद थे. टीम ने बस स्टैंड को मापी की. सनद रहे कि खाली पड़े बस स्टैंड पर सब्जी बिक्र ेताओ द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है.
टीम ने अविलंव अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. टीम सदस्यों ने कहा कि आसनसोल के बाद सीमावर्ती इलाके मे बेगुनिया बस स्टैंड महत्वपूर्ण है.
यहां से बंगाल के कई इलाकों के लिए बस सेवा है. बड़ी संख्या बस यात्री सफर करते हैं. यात्रियों की सुविधा एवं बस कर्मचारियों की सुविधाओं के साथ साथ बेहतरीन शेड, शौचालय, यात्रियों के लिए बिश्रम घर, स्नानघर, पीने के पानी की सुविधा के साथ साथ बैठने के लिए बेहतरीन कुर्सियां लगायी जायेगी. बस स्टैंड का विस्तार किया जायेगा. टीम सदस्यों ने कहा कि इसकी एक रिपोर्ट मेयर को दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola