दो किसानों के खाते से डेढ़ लाख रुपये गायब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : बर्दवान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के दो कृषकों के बैंक एकाउंट से प्राय: डेढ़ लाख रुपये गायब होने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है. दोनों कृषकों ने थाने में अभियोग दायर किया है. संबंधित बैंक को जानकारी दी है. पुलिस जांच कर रही है. गलसी थाना अंतर्गत दयालपुर ग्राम निवासी […]
विज्ञापन
पानागढ़ : बर्दवान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के दो कृषकों के बैंक एकाउंट से प्राय: डेढ़ लाख रुपये गायब होने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है. दोनों कृषकों ने थाने में अभियोग दायर किया है. संबंधित बैंक को जानकारी दी है. पुलिस जांच कर रही है. गलसी थाना अंतर्गत दयालपुर ग्राम निवासी आलम मल्लिक के बैंक एकाउंट से 52 हजार रुपये गायब है.
वहीं गलसी के बावला ग्राम निवासी अमिताभ पांजा के बैंक एकाउंट से 82 हजार रुपये गायब है. पुलिस ने बताया कि दयालपुर ग्राम निवासी कृषक आलम मल्लिक के एकाउंट से 52 हजार रुपये निकाले गये हैं. रुपये विभिन्न क्षेत्रों व एटीएम से करीब ग्यारह बार में निकाला गया है.
इसके साथ ही बावला ग्राम निवासी अमिताभ पांजा के स्टेट बैंक के एकाउंट से करीब 82 हजार रुपये गायब है. अमिताभ ने बताया कि दुर्गापूजा के समय उनके मोबाइल पर फोन आया था. उनसे कार्ड का नंबर पूछा गया था. पूछने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया, इसी कारण उन्होंने सब कुछ बता िदया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










