लोकोमोटिव एंसीलरी, असेंबली यूनिट राष्ट्र को समर्पित

Updated:
विज्ञापन

चित्तरंजन : रेल राज्यमंत्नी राजेन गोहेन ने शुक्रवार को डानकुनी में चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) की एंसीलरी एवं असेंबली इकाई-डानकुनी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिमोट द्वारा उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया. पूर्व रेलवे के नये जुबली पुल के उद्घाटन स्थल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेल राज्यमंत्नी मंत्नी ने चिरेका […]

विज्ञापन
चित्तरंजन : रेल राज्यमंत्नी राजेन गोहेन ने शुक्रवार को डानकुनी में चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) की एंसीलरी एवं असेंबली इकाई-डानकुनी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिमोट द्वारा उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया. पूर्व रेलवे के नये जुबली पुल के उद्घाटन स्थल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेल राज्यमंत्नी मंत्नी ने चिरेका की इस इकाई को राष्ट्र को समर्पित किया. उन्होंने इस सफलता की सराहना की. उन्होंने आशा जतायी कि इकाई भारतीय रेल को उच्च अश्वशक्ति सम्पन्न विद्युत रेलक्ष्ंजनों की आवश्यकता को पूरा करेगी. चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल जुबली ब्रिज स्थल पर उपस्थित थे. रेल राज्यमंत्नी ने जुबली ब्रिज स्थल से रिमोट द्वारा पट्टिका का भी अनावरण किया.
चिरेका की डानकुनी इकाई में मुख्य विद्युत अभियंता बीबी सिंह, मुख्य विद्युत अभियंता (डानकुनी)आरके रॉय, एफए एंड सीएओ एस भट्टाचार्य, भण्डार नियंत्नक एस बारिक, मुख्य अभियंता बीआर कंवर तथा चिरेका के कई अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola