महकमाशासक प्रलय को जिम्मेवारी

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज के टीचर इंचार्ज को केएनयू प्रशासन ने सूचना दी पत्र लिख कर कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी गठन में हुए विलंब के लिए दोषी ठहराया केएनयू को महकमाशासक ने कहा- नियुक्ति पत्र मिलने के बाद संभालेंगे अपना दायित्व आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविधालय से संबद्ध उषाग्राम स्थित बीबी कॉलेज के गवìनग बॉडी की अवधि आठ […]

विज्ञापन
कॉलेज के टीचर इंचार्ज को केएनयू प्रशासन ने सूचना दी पत्र लिख कर
कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी गठन में हुए विलंब के लिए दोषी ठहराया केएनयू को
महकमाशासक ने कहा- नियुक्ति पत्र मिलने के बाद संभालेंगे अपना दायित्व
आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविधालय से संबद्ध उषाग्राम स्थित बीबी कॉलेज के गवìनग बॉडी की अवधि आठ अगस्त को समाप्त होने के बाद नये गवìनग बॉडी गठित होने तक कॉलेज संचालन के लिए काजी नजरूल विश्वविधालय प्रबंधन ने मंगलवार को महकमाशासक प्रलय रायचौधरी को प्रशासक नियुक्त किया है. इसकी आधिकारिक सूचना बीबी कॉलेज के टीआइसी अमलेश चटर्जी को पत्र लिख कर दे दी गयी.
कॉलेज के संयोजक डॉ अमिताभ बासु ने बताया कि कॉलेज की गवìनग बॉडी की अवधि आठ फरवरी 2016 को ही समाप्त हो गयी थी. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने गवर्निग बॉडी गठन को लेकर केएनयू से तीन माह का अतिरिक्त समय आठ मई तक का समय लिया था. परंतु राज्य में चल रहे विधानसभा चुनावों को लेकर गवर्निग बॉडी का गठन नहीं किया जा सका.
इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने एक बार फिर से तीन महिनों का अतिरिक्त समय आठ अगस्त तक का समय मांगा. जिसकी स्वीकृति केएनयू प्रशासन से मिली थी. दूसरी बार ली गयी अतिरिक्त समयावधि के बीच कॉलेज प्रबंधन ने गवìनग बॉडी गठन को लेकर औपचारिकताएं पुरी कर लीं.
जिनमें कॉलेज शिक्षकों, स्टॉफ प्रतिनिधि का चयन, डोनर का चयन आदि शामिल है. कॉलेज प्रबंधन नेकॉलेज के शिक्षकों एवं नन टिचिंग स्टॉफ का प्रतिनिधि चुन लिया है. जिनमें तीन शिक्षक और दो नन टिचिंग स्टॉफ शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने जुलाई माह में ही केएनयू प्रशासन को पत्र लिख कर नोमिनी की व्यवस्था के लिए कहा था. जिसके बाद केएनयू प्रशासन को दो पुरूष और एक महिला प्रतिनिधि मनोनीत करना था. परंतु केएनयू प्रशासन के स्तर से ही नोमिनी नियुक्ति को लेकर देर हुई.
इसी बीच आठ अगस्त की अवधि भी समाप्त हो गयी. उन्होंने कहा कि गवìनग बॉडी नियुक्ति को लेकर नियमानुसार कॉलेज विश्वविधालय से दो बार का ही अतिरिक्त समय ले सकता है. इसके बाद गवìनग बॉडी की नियुक्ति अनिवार्य है. कॉलेज संचालन के लिए जीबी अध्यक्ष का होना आवश्यक है क्योंकि कॉलेज संचालन, सहित महत्वपूर्ण निर्णयो में जीबी अध्यक्ष की निर्णायक भूमिका होती है.
इसी कारण गवíनग बॉडी नियुक्त किये जाने तक केएनयू ने प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है. डोनर सदस्य के बारे में उन्होंने बताया कि बीबी कॉलेज का डोनर सदस्य निर्धारित है. सरकारी नोमिनी के लिए बीबी कॉलेज ने केएनयू को पत्र भेजा गया है. इन सारी प्रक्रियाओं के पुरा होने के बाद टीआइसी बैठक कर गवìनग बॉडी के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे.
महकमाशासक प्रलय राय चौधरी ने कहा कि केएनयू के कुलपति ने उन्हें फोन से बीबी कॉलेज के प्रशासक चूने जाने की सूचना दी है. अभी तक इस संबंध में नियुक्ति पत्र नहीं मिला है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बीबी कॉलेज जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola