छिनताई कर भाग रहे लुटेरों को पुलिस ने दबोचा
वीरभूम के तारापीठ थाना की घटना िवष्णुपुर के पास दो बाइक पर सवार चार अपरािधयों ने घेरा दुर्गापुर. धान व्यवसायी के पास से ग्यारह लाख रूपये से भरा बैग छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो लुटेरों को वीरभूम जिला के तारापीठ थाना की पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा. पुलिस ने लुटेरों के पास […]
वीरभूम के तारापीठ थाना की घटना
िवष्णुपुर के पास दो बाइक पर सवार चार अपरािधयों ने घेरा
दुर्गापुर. धान व्यवसायी के पास से ग्यारह लाख रूपये से भरा बैग छीन कर भाग रहे बाइक सवार दो लुटेरों को वीरभूम जिला के तारापीठ थाना की पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा. पुलिस ने लुटेरों के पास से छिनतई के पूरे रूपये भी बरामद कर लिया है. घटना उस वक्त घटी जब 11 लाख रूपये लेकर धान व्यवसायी तारापीठ होकर बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था.
व्यवसायी के अनुसार मोरग्राम थाना अंतर्गत विष्णुपुर गांव के पास दो मोटरसाइिकलों पर सवार चार अपराधियों ने उसका रास्ता रोक कर पास रखे रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास िकया. व्यवसायी से अपराधियों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी तथा उसकी िपटाई कर रुपयों से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार हो गये. उन्होंने बताया िक लुटेरों की उम्र 25 वर्ष के अंदर थी. इनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था तथा वह स्टार्ट बाइक पर बैठा हुआ था. मैंने उसी बाइक का नंबर धान मिल में फोन कर बता दिया.
धान मिल के मैनेजर सुब्रत घोष ने बताया कि तारापीठ व मल्लारपुर थाना में उस बाइक का नंबर देकर घटना कि जानकारी दी गई. तत्पश्चात तारापीठ थाना के रामभद्रपुर गांव के पास पुलिस ने उस बाइक के साथ दो सवारों को गिरफ्तार कर लिया. उस बाइक के टूलबॉक्स से छिनताई किये गए रुपयों को बरामद कर लिया गया. व्यवसायी ने इस तत्परता के लिए तारापीठ पुलिस को धन्यवाद दिया. गिराफ्तार किये गए दोनों लुटेरों से पुलिस पूछताछ उनके बाकी दो साथियों की तलाश कर रही है.
एमबीआइ बन वाहनों से वसूली करते तीन गिरफ्तार
पानागढ़. पानागढ़-वीरभूम सड़क मार्ग पर हैवी वाहनों से एमबीआई बनकर जबरन वसूली करते तीन अपराधियों को कांकसा थाना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर िलया. तीनों को मंगलवार दुर्गापुर महकमा कोर्ट में भेज दिया गया है. तीनों के नाम रॉकी शेख, लालन शेख तथा जियारुल शेख बताये गये हैं.
कांकसा थाना प्रभारी पीयूष कांति लायक ने बताया कि खबर मिली कि एमबीआई बनकर तीन युवक पानागढ़, मोरग्राम हाइवे स्थित कांकसा बेलडांगा में वाहनों से जबरन वसूली कर रहे हैं. त्वरित कारवाई करते हुए तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार में एक मुर्शिदाबाद तथा दो वीरभूम जिले के इलमबाजार के रहने वाले हैं. तीनों को कोर्ट में चालान िकया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










