जेइइ मेन: कलम बगैर परीक्षा में शामिल होंगे परीक्षार्थी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेइइ) मेन, पेन पेपर बेस्ड आगामी तीन अप्रैल को है. इसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने एआइपीएमटी की ही तरह आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं. ताकि कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करायी जा सके. इस बार जेइइ मेन में परीक्षार्थी कलम और पेंसिल भी लेकर नहीं जायेंगे. उन्हें परीक्षा […]
विज्ञापन
आसनसोल : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेइइ) मेन, पेन पेपर बेस्ड आगामी तीन अप्रैल को है. इसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने एआइपीएमटी की ही तरह आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं. ताकि कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करायी जा सके. इस बार जेइइ मेन में परीक्षार्थी कलम और पेंसिल भी लेकर नहीं जायेंगे.
उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही कलम व परीक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. एडमिट कार्ड में नये निर्देशों से संबंधित जानकारी क ा उल्लेख है. निर्देशों के मुताबिक परीक्षार्थी कलाई घड़ी भी पहन कर नहीं जायेंगे. बल्कि परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी की व्यवस्था की जायेगी. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र के द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगाये जाने की संभावना जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार दूसरी पाली में आर्किट्रेक्चर की परीक्षा में केवल कलर बॉक्स लेकर जाने की इजाजत होगी.
ये सब हैं वर्जित: पेन, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स, स्केल, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड, कार्ड बोर्ड, अंगूठी, ब्लू टूथ, कलाई घड़ी, मोबाइल फोन, इयर फोन, हैंड बैंड, पेजर, माइक्रोफोन, प्लास्टिक पाउच, छोटे पर्स, खाद्य सामग्री, हैंड बैग, कोई भी इलेक्ट्रिकल अथवा इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, मेटल से बनी वस्तु आदि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










