दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

शर्मनाक. दुकान में सामान लेने गयी युवती को प्रताड़ित किया दुकानदार ने आसनसोल : वार्ड संख्या 21 अंतर्गत शीतला ग्राम में स्थानीय राशन दुकानदार प्रदीप नंदी (45) ने सामान लेने आयी नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया. स्थानीय निवासियों ने उसे पक ड़कर आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसे शनिवार को […]

विज्ञापन
शर्मनाक. दुकान में सामान लेने गयी युवती को प्रताड़ित किया दुकानदार ने
आसनसोल : वार्ड संख्या 21 अंतर्गत शीतला ग्राम में स्थानीय राशन दुकानदार प्रदीप नंदी (45) ने सामान लेने आयी नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया. स्थानीय निवासियों ने उसे पक ड़कर आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसे शनिवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दो बजे शीतला ग्राम की निवासी व नाबालिग युवती पड़ोस की दुकान से सामान लेने गयी थी. काफी देर तक घर वापस न आने पर उसकी मां उसकी तलाश में उक्त दुकान में पहुंची. दुकान बाहर से बंद थी, लेकिन अंदर से उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी. उसने शोर मचाया और आसपास के निवासी जमा हो गये.
उनलोगों ने दुकान को बाहर से धक्का दिया. दरवाजा खोल कर लड़की को बाहर निकाला. लड़की काफी रो रही थी. पीड़िता ने बताया कि दुकानदार ने उसे सामान देने के बहाने भीतर बुलाया तथा दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. दरवाजा पर धक्का देने के बाद आरोपी पिछले दरवाजे से भाग निकला. इसके बाद स्थानीय निवासी उत्तेजित हो गये.
पीड़िता की मां स्थानीय निवासियों के साथ थाने पहुंची तथा आरोपी दुकानदार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप नंदी (45) को गिरफ्तार किया. शनिवार को पुलिस ने उसे आसनसोल कोर्ट में प्रस्तुत किया. इधर पीड़िता की मेडिकल जांच आसनसोल जिला अस्पताल में करायी गयी. पीड़िता के पिता दैनिक मजदूर हैं और उसकी मां विभिन्न घरों में काम करती है. आरोपी प्रदीप नंदी शादी शुदा हैं और दो लड़कियों का पिता हैं. पुलिस ने आरोपी को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस मामले को लेकर शीतला ग्राम में भारी तनाव बना हुआ है.
नाबालिग युवक ने किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार: रुपनारायणपुर. रुपनारायणपुर में आठ वर्षीया बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने स्थानीय निवासी व नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को बर्दवान जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया.
अदालत ने सोमवार को प्रोडक्शन का तिथि निर्धारित करते हुए उसे रिमांड होम में भेज दिया. एडीसीपी (वेस्ट) विश्वजीत महतो ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. सोमवार को प्रोडक्शन के दौरान अदालत की अनुमति से आरोपी की मेडिकल जांच करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola