तृणमूल प्रार्थी का चुनावी बैनर फटा, आक्रोश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा से तृणमूल प्रार्थी सह श्रम मंत्री मलय घटक के समर्थन में वार्ड 15 अंतर्गत शीतला दिनेश पल्ली में लगाये गये चार बैनरों को क्षतिग्रस्त किये जाने से स्थानीय तृणमूल समर्थकों में भारी आक्रोश है. स्थानीय पार्षद सह मेयर परिषद सदस्य श्याम सोरेन ने बताया कि पांच दिन पहले वार्ड अंतर्गत […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा से तृणमूल प्रार्थी सह श्रम मंत्री मलय घटक के समर्थन में वार्ड 15 अंतर्गत शीतला दिनेश पल्ली में लगाये गये चार बैनरों को क्षतिग्रस्त किये जाने से स्थानीय तृणमूल समर्थकों में भारी आक्रोश है.
स्थानीय पार्षद सह मेयर परिषद सदस्य श्याम सोरेन ने बताया कि पांच दिन पहले वार्ड अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों पर प्रार्थी श्री घटक के समर्थन में प्रचार बैनर बांधे गये थे. रविवार की रात तक बैनर देखे गये.
सोमवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने देखा कि बैनर क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरे हैं. इससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरीय नेताओं को सूचना दी गयी है. प्रार्थी श्री घटक को भी सूचित किया गया है. आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी को सूचित किया गया है. प्रचार में व्यस्तता के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी. मंगलवार को आसनसोल नॉर्थ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










