तांबा तार चोरी में दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2015 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : बर्नपुर आइएसपी इलाके से तांबा तार चोरी मामले में हीरापुर थाना पुलिस ने शेख मोहम्मद अरमान तथा शेख मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार किया. दोनों को बुधवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया. आरोपियों के पास से चोरी का तार बरामद किया गया. सीआइएसएफ के अवर निरीक्षक संदीप कुमार ने हीरापुर थाना में […]
विज्ञापन
आसनसोल : बर्नपुर आइएसपी इलाके से तांबा तार चोरी मामले में हीरापुर थाना पुलिस ने शेख मोहम्मद अरमान तथा शेख मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार किया. दोनों को बुधवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया. आरोपियों के पास से चोरी का तार बरामद किया गया. सीआइएसएफ के अवर निरीक्षक संदीप कुमार ने हीरापुर थाना में शिकायत दर्ज करायी थी.
मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि शेख मोहम्मद सोनू व शेख मोहम्मद अरमान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये थे.
कुआं में गिरने से महिला की मौत
आसनसोल. आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत दक्षिण धादका के सिंधी पाड़ा निवासी मंगला राय (85) की मौत बुधवार की सुबह घर में बने कुआं में गिरने से हो गयी. दमकल विभाग तथा नॉर्थ थाना पुलिस की सहायता से शव को निकाला गया. मृतका स्थानीय तृणमूल नेता स्व. य रोबिन राय की मां थी. शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










