सड़क निर्माण रोका पुलिस ने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2015 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : वार्ड संख्या 32 अंतर्गत शीतला नूतन पाड़ा स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी के निवासियों ने रविवार को खिचड़ी भोग आयोजित किया. स्थानीय निवासी दिलीप रूईदास, चंदन बाउरी ने बताया कि कॉलोनी में अधिसंख्य निवासी दिहाड़ी मजदूर हैं. मुख्य सड़क नहीं होने से बाइपास होकर आना पड़ता था. इससे काफी समस्या होती थी. शनिवार को […]
विज्ञापन
आसनसोल : वार्ड संख्या 32 अंतर्गत शीतला नूतन पाड़ा स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी के निवासियों ने रविवार को खिचड़ी भोग आयोजित किया. स्थानीय निवासी दिलीप रूईदास, चंदन बाउरी ने बताया कि कॉलोनी में अधिसंख्य निवासी दिहाड़ी मजदूर हैं.
मुख्य सड़क नहीं होने से बाइपास होकर आना पड़ता था. इससे काफी समस्या होती थी. शनिवार को स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर से सड़क बनाना शुरू किया. आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस ने जमीन का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण कार्य बंद करा दिया. शनिवार को ही खिचड़ी भोज का निर्णय लिया गया था. गौरतलब है कि सड़क की जमीन का मालिकाना विवाद कोर्ट में लंबित है. जमीन पर धारा 144 लागू है. विवाद के कारण ही नगर निगम के स्तर से सड़क नहीं किया जा रहा है. स्थानीय निवासी रासो रूईदास ने मालिकाना का दावा कोर्ट में किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










