कालीपहाड़ी में लाठी चार्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2015 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : कालीपहाड़ी मोड़ के समीप स्थानीय कुछ युवकों ने बालू लदे ट्रकों को रोककर गुरुवार की देर शाम सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा वसूली की. इस दौरान भारी हंगामा हुआ. शिकायत पाकर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया. स्थानीय युवकों ने उक्त युवक की रिहाई के लिए जम कर हंगामा […]
विज्ञापन
आसनसोल : कालीपहाड़ी मोड़ के समीप स्थानीय कुछ युवकों ने बालू लदे ट्रकों को रोककर गुरुवार की देर शाम सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा वसूली की. इस दौरान भारी हंगामा हुआ. शिकायत पाकर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया.
स्थानीय युवकों ने उक्त युवक की रिहाई के लिए जम कर हंगामा करते हुए वाहनों का परिचालन रोक दिया. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिये लाठी चार्ज किया.
जिसमें तीन युवक जख्मी हो गये. स्थानीय युवक धनंजय कोड़ा, गोपाल कोड़ा ने बताया कि पुलिस द्वारा बेवजह निदरेष युवक को पक ड़ा गया है. जबकि तिराट बालू घाट से अवैध तरीके से बालू माफियाओं द्वारा बालू ट्रकों से बाहर भेजा जा रहा है.
इन बालू ट्रकों को पार कराने के लिये पुलिस वसूली करती है. साथ ही काफी तेज गति से बालू लदे ट्रक चलने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
इसकी जानकारी पाकर पहुंचे पूर्व ननि चेयरमैन जीतेंद्र तिवारी द्वारा मामले में हस्तक्षेप किये जाने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई. वहीं पुलिस द्वारा पक ड़े गये युवक को छोड़े जाने के बाद मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










