आधार कार्ड बनाने आये लोग हुए बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated at : 18 Feb 2020 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने आये लोग हुए बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बीरभूम-पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट मुख्य पोस्ट ऑफिस में सोमवार सुबह नौ बजे के करीब हजारों की संख्या में आधार कार्ड बनाने के लिए लोग पहुंच गये. इस दौरान वहां लोग बेकाबू हो गये. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को काबू में किया. घटना को लेकर आधार कार्ड बनाने […]

विज्ञापन

बीरभूम-पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट मुख्य पोस्ट ऑफिस में सोमवार सुबह नौ बजे के करीब हजारों की संख्या में आधार कार्ड बनाने के लिए लोग पहुंच गये. इस दौरान वहां लोग बेकाबू हो गये. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को काबू में किया.

घटना को लेकर आधार कार्ड बनाने आने वाले लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर रोष जताया है. बताया जाता है कि आधार कार्ड बनाने को लेकर रविवार रात से ही उक्त पोस्ट ऑफिस के समक्ष लंबी लाइन लग गई थी. सोमवार सुबह लाइन में हजारों की संख्या में लोग पहुंच गये. पोस्ट ऑफिस खुलने के बाद वहां कोहराम मच गया. पहले पुलिस ने भीड़ संभालने की कोशिश की. बाद में जब भीड़ बेकाबू हो गयी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola