000मालगाड़ी की चपेट में आकर कटा वृद्धा का हाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2020 2:38 AM

विज्ञापन

वृद्धा दर्द से तड़प रही थी और लोग उसकी मदद की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे खड़गपुर : गड़बेता रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्धा के दाहिने हाथ का एक हिस्सा मालगाड़ी की चपेट में आ गया. लोगों को कहना है कि वह दर्द से तड़प रही […]

विज्ञापन

वृद्धा दर्द से तड़प रही थी और लोग उसकी मदद की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे

खड़गपुर : गड़बेता रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्धा के दाहिने हाथ का एक हिस्सा मालगाड़ी की चपेट में आ गया. लोगों को कहना है कि वह दर्द से तड़प रही थी और लोग उसकी मदद की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में जुटे रहे.
मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन पर भीख मांग कर गुजारा करने वाली एक वृद्धा शुक्रवार को स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के नीचे से लाइन पार करने की कोशिश कर रही थी. अचानक मालगाड़ी चल पड़ी. वृद्धा का शरीर तो मालगाड़ी से निकल गया था लेकिन उसके दाहिने हाथ का एक हिस्सा मालगाड़ी की चपेट में आ गया था. घटना के दो घंटे बाद भी उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया.
आरोप है कि वहां मौजूद लोग मदद की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे. इस दौरान कुछ दैनिक यात्रियों की नजर वृद्धा पर पड़ी और उन्होंने स्टेशन मैनेजर के कार्यालय के सामने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद रेल अधिकारी हरकत में आये और वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola