ePaper

पांच रुपये में मिलेगा दोपहर का भोजन

Updated at : 25 Dec 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
पांच रुपये में मिलेगा दोपहर का भोजन

पांच जनवरी से शनिमंदिर तालपोखरिया के पास आरम्भ होगी परियोजना पांच रुपये में मिलेगी पांच रोटी, सब्जी और सलाद, हर किसी के लिए होगा उपलब्ध आसनसोल : स्थानीय समाजसेवी संस्था संस्कार की ओर से सुलभ आहार परियोजना के माध्यम से आसनसोल में लोगों को पांच रुपये में दोपहर का भोजन दिया जाएगा. जीटी रोड, शनिमंदिर […]

विज्ञापन

पांच जनवरी से शनिमंदिर तालपोखरिया के पास आरम्भ होगी परियोजना

पांच रुपये में मिलेगी पांच रोटी, सब्जी और सलाद, हर किसी के लिए होगा उपलब्ध
आसनसोल : स्थानीय समाजसेवी संस्था संस्कार की ओर से सुलभ आहार परियोजना के माध्यम से आसनसोल में लोगों को पांच रुपये में दोपहर का भोजन दिया जाएगा. जीटी रोड, शनिमंदिर तालपोखरिया के पास पांच जनवरी से यह परियोजना आरम्भ होगी. यह भोजन सभी के लिए उपलब्ध होगा. मंगलवार को स्थानीय हरिगोपाला कॉम्प्लेक्स में इस सेवा का विधिवत उद्धघाटन करते हुए मेयर सह संस्था के प्रमुख संरक्षक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस कार्य को करने की योजना वे पिछले तीन सालों से कर रहे थे.
जिसे संस्कार के सहयोग से पूरा किया जाएगा. यहां हर वर्ग के लोगों के लिए पांच रुपये में दोपहर का भोजन उपलब्ध होगा. उद्धघाटन कार्यक्रम में आसनसोल मार्वल एसोशिएसन के सचिव सह संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश तोदी और कोषाध्यक्ष सोमनाथ ठाकुर ने मेयर को गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया.
संस्था के अध्यक्ष डॉ. जेके खंडेलवाल, उपाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा, हरिनारायण अग्रवाल, सचिव सुनील कुमार मुकिम, संयुक्त सचिव शोभन नारायण बासु, विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित खेतान, संयुक्त कोषाध्यक्ष विवेक बर्णवाल, सुलभ आहार परियोजना के अधीर गुप्ता, महाबीर स्थान मंदिर के सचिव अरुण शर्मा, अखिल भारतीय मारवाड़ी फेडरेशन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, राउंड टेबल के आशीष कमानी, संदीप मुरारका, समाजसेवी विनोद केडिया आदि उपस्थित थे.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि जीवन में संस्कार ही अहम होता है. संस्कार के बिना जीवन अर्थहीन हो जाता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए संस्था का नामकरण संस्कार रखा गया है. इलाके में सामाजिक कार्यों में संस्था की भूमिका अहम होगी. संस्था का प्रमुख उद्देश्य सुलभ आहार परियोजना को रखा गया है.
पिछले तीन वर्षों से आसनसोल में सुलभ आहार परियोजना को आरम्भ करने को लेकर प्रयास किया जा रहा था. जो अब सफल हुआ. उन्होंने इस कार्य को धरातल पर लाने के लिए संस्था के अध्यक्ष डॉ. खंडेलवाल सहित सभी सदस्यों के साथ इलाके के हर वर्ग के लोगों का आभार प्रकट किया.
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तोदी ने बताया कि पांच जनवरी से सुलभ आहार परियोजना जीटी रोड, शनिमंदिर तलपोखरिया के पास आरम्भ की जाएगी. पांच रुपये में पांच रोटी, सब्जी और सलाद एक पैकेट में दिया जाएगा. प्रतिदिन दोपहर साढ़े बारह बजे से कार्य आरंभ होगा. कोई भी व्यक्ति पांच रुपया देकर यह पैकेट ले सकता है. यहां इस कार्यक्रम के सफल होने पर आसनसोल के अनेक जगहों पर इस परियोजना को आरम्भ किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola