ठंड के बढ़ते ही कांकसा औद्योगिक अंचल के कारखानों से बढ़ने लगा प्रदूषण

Updated at : 25 Dec 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड के बढ़ते ही कांकसा औद्योगिक अंचल के कारखानों से बढ़ने लगा प्रदूषण

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक अंतर्गत बाबूनाड़ा बॉसकोपा, गोपालपुर आदि औद्योगिक अंचल में ठंड और कोहरे के दौरान ही उक्त औद्योगिक अंचल में मौजूद विभिन्न कल-कारखानों से प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है. यह आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कोहरे की आड़ में उक्त इलाके […]

विज्ञापन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक अंतर्गत बाबूनाड़ा बॉसकोपा, गोपालपुर आदि औद्योगिक अंचल में ठंड और कोहरे के दौरान ही उक्त औद्योगिक अंचल में मौजूद विभिन्न कल-कारखानों से प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है. यह आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कोहरे की आड़ में उक्त इलाके के विभिन्न कारखानों द्वारा इएसपी मशीन के व्यवहार नहीं करने के कारण प्रदूषण व्यापक रूप में फैल रहा है. इसके कारण जहां श्वास कष्ट श्रमिकों में देखा जा रहा है वहीं कई बीमारियां इलाके में फैल रही हैं. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है.

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने उक्त कारखानों के खिलाफ प्रशासन से शिकायत की बात कही है. स्थानीय श्रमिक शुभंकर का अभियोग है कि कोहरे के लाभ उठाकर ही कारखाना प्रबंधन इएसपी मशीनों का व्यवहार नहीं कर रही है. जिसके कारण इलाकों में प्रदूषण व्यापक रूप में फैल रहा है. सब समय कोहरे की आड़ में प्रदूषण साफ तौर पर देखा जा सकता है.

राजस्थानी निवासी सुखी मुर्मू का अभियोग है कि शाम ढलने के साथ ही उक्त इलाके के कारखाना प्रबंधन इएसपी मशीनों को बंद कर देती है. जिसके कारण इलाके में प्रदूषण व्यापक रूप में फैल जाता है. श्वास कष्ट तथा अन्य स्वास्थ्य जनित रोगों के बढ़ने की आशंका बढ़ जा रही है. प्रदूषण विभाग ने मामले को लेकर जांच का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola