पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है: मेयर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 2:16 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह में गुरुवार को पर्यावरण विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर महकमा शासक अर्निबान कोले, दुर्गापुर वन विभाग के अधिकारी मृणाल कांति मंडल, नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल के प्रचार्य डॉ. […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह में गुरुवार को पर्यावरण विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर महकमा शासक अर्निबान कोले, दुर्गापुर वन विभाग के अधिकारी मृणाल कांति मंडल, नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल के प्रचार्य डॉ. कलिमूल हक आदि मौजूद थे. मौके पर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक एवं पॉलिथीन बढ़ने से पर्यावरण संकट में है.

साइबर क्रांति के कारण ‘ई-वेस्ट’ यानी इलेक्ट्रॉनिक कचरा एवं सांस्कृतिक प्रदूषण नई समस्याओं के रूप में सामने आये हैं. ‘ई वेस्ट’ से फास्फोरस, कैडमियम व मरकरी जैसे खतरनाक धातुओं को असावधानीपूर्वक निकालने से न्यूरोसिस (मनोरोग) एवं कैंसर के रोगियों की संख्या में तीव्रतर वृद्धि हो रही है. ओजोन-क्षरण, अम्लवर्षा, त्वचा कैंसर, शारीरिक एवं मानसिक विकलांगता एवं आंखों का कार्नियां एवं लेंस के नुकसान का कारण बनता है.

पर्यावरण को बचाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है, पर्यावरण को लेकर कोई भी राजनीति पार्टी गम्भीर नहीं है. किसी भी पार्टी के लोग पर्यावरण बचाने के लिए वोट नहीं मांगते हैं, बल्कि वोट इलाके के विकास कार्य के लिए मांगे जाते हैं. शहर के ग्रीन वोलेंटियरों की टीम पर्यावरण पर इस तरह से जागरूकता अभियान चलाये, जिससे राजनीतिक पार्टियां पर्यावरण को भी अपनी घोषणा-पत्र में शामिल करें.

महकमा शासक अर्निबान कोले ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो प्लास्टिक का इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगना जरूरी है. कागज या पत्ते से बने सामानों का इस्तेमाल हो, इससे पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola