ePaper

गैस कटर से एटीएम काट कर रुपये लूटे

Updated at : 10 Dec 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
गैस कटर से एटीएम काट कर रुपये लूटे

बैंक ने नहीं बताया-कितने रुपये की हुई लूट जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी शहर के बेगुनटारी मोड़ स्थित एसबीआइ के एटीएम को अपराधियों ने गैस कटर से काटकर रुपये लूट लिये. यह घटना रविवार देर रात की है. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर एटीएम काउंटर पर पड़ते ही कोतवाली थाने को इसकी सूचना दी गयी. खबर […]

विज्ञापन

बैंक ने नहीं बताया-कितने रुपये की हुई लूट

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी शहर के बेगुनटारी मोड़ स्थित एसबीआइ के एटीएम को अपराधियों ने गैस कटर से काटकर रुपये लूट लिये. यह घटना रविवार देर रात की है. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर एटीएम काउंटर पर पड़ते ही कोतवाली थाने को इसकी सूचना दी गयी. खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीकांत जगन्नाथराव एडवर्ड व कोतवाली थाना आइसी विश्वाश्रय सरकार सहित बैंक के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की.
जानकारी के मुताबिक एसबीआइ के उस काउंटर पर दो एटीएम लगी हुई थी. रविवार शाम को ही दोनों एटीएम में रुपये डाले गये थे. देर रात अपराधियों ने गैस कटर से एक एटीएम मशीन को काटकर सारे रुपये उड़ा लिये. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि कितने रुपये की लूट हुई है. इस बारे में बैंक प्रबंधन ने कोई भी जानकारी नहीं दी है. कोतवाली थाना आइसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि बैंक की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola