रानीगंज और जसीडीह के बीच ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि

आसनसोल : अतिरिक्त राजस्व के लिए पार्सल ट्रैफिक में वृद्धि के लिए रानीगंज और जसीडीह स्टेशनों पर निम्नलिखित ट्रेनों के ठहराव समय को 26 अक्तूबर से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत 13123 सियालदह -सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 13404, भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13403, रांची- भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस रानीगंज में दो मिनट की बजाय पांच […]
आसनसोल : अतिरिक्त राजस्व के लिए पार्सल ट्रैफिक में वृद्धि के लिए रानीगंज और जसीडीह स्टेशनों पर निम्नलिखित ट्रेनों के ठहराव समय को 26 अक्तूबर से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत 13123 सियालदह -सीतामढ़ी एक्सप्रेस, 13404, भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13403, रांची- भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस रानीगंज में दो मिनट की बजाय पांच मिनट, 13005, हावड़ा-अमृतसर मेल जसीडीह में चार मिनट की बजाय पांच मिनट और 12235, मधुपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, जसीडीह में दो मिनट की बजाय पांच मिनट रुकेगी. संशोधित समय-सारणी के अनुसार 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस का आसनसोल में आगमन समय 03.11 बजे है और प्रस्थान समय 03.16 बजे. 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस का अंडाल में आगमन समय 01.37 बजे है और प्रस्थान समय 01.57 बजे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










