रामपुरहाट में सो रही युवती पर फेंका एसिड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2019 1:26 AM
खुली खिड़की से तेजाब फेंक कर फरार प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना अंतर्गत चार नंबर वार्ड स्थित मालपाड़ा में शुक्रवार की सुबह अपने घर में सो रही युवती पर खुली खिड़की से एसिड बल्ब से हमला किया गया. एसिड से गंभीर रूप से झुलसी युवती को […]
खुली खिड़की से तेजाब फेंक कर फरार
प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना अंतर्गत चार नंबर वार्ड स्थित मालपाड़ा में शुक्रवार की सुबह अपने घर में सो रही युवती पर खुली खिड़की से एसिड बल्ब से हमला किया गया. एसिड से गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए रामपुरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवती के शरीर के कई हिस्से एसिड के कारण झुलस गये हैं. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सुबह घर की खिड़की खुली हुई थी. युवती अपने कमरे में सो रही थी कि अचानक किसी ने एसिड बल्ब से उस पर हमला किया और भाग निकला. युवती के हाथ व शरीर के अन्य कई हिस्सों पर एसिड गिरने से तीव्र जलन होने लगी. इसके बाद उसकी नींद खुली और उसने चिल्लाना शुरू किया. पहले तो परिजन कुछ समझ नहीं पाये. बाद में स्थिति से अवगत होने के बाद उसे महकमा अस्पताल ले गये.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी है. पीड़िता व उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है तथा किस उद्देश्य से उसने यह हमला किया. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










