उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2019 1:28 AM
अधिक से अधिक ब्रांडिंग करने के लिए आयोजक पूजा कमेटियां हैं जल्दी में मंत्री, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, मेयर आदि को मिल रहा इसका मौका दुर्गापुर : शहर के विभिन्न अंचलों में चतुर्थी के मौके पर विभिन्न पूजा कमेटियों ने दुर्गा पंडालों के पट खोल दिये. । पंडालों का पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ जमा […]
अधिक से अधिक ब्रांडिंग करने के लिए आयोजक पूजा कमेटियां हैं जल्दी में
मंत्री, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, मेयर आदि को मिल रहा इसका मौका
दुर्गापुर : शहर के विभिन्न अंचलों में चतुर्थी के मौके पर विभिन्न पूजा कमेटियों ने दुर्गा पंडालों के पट खोल दिये. । पंडालों का पट खुलते ही दर्शनार्थियों की भीड़ जमा होने लगी हैं. पूजा कमेटियों ने दर्शनार्थियों के मंडप तथा प्रतिमा दर्शन के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था कर रखी है. पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से डूब चुका है. देर रात तक विभिन्न पूजा कमेटियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया.
दुर्गापुर स्टेशन बाजार संलग्न टीएन स्कूल सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन तृणमूल जिलाध्यक्ष सह आसनसोल के मेयर जितेंद्र तिवारी, फिल्म अभिनेत्री रिमी सेन, विधायक विश्वनाथ पाड़ियाल, उपमेयर अनंदिता मुखर्जी, बोरो चेयरमैन चंद्रशेखर बनर्जी आदि ने किया.
इस्पात नगर के मारकोनी दक्षिणपल्ली पूजा कमेटी के दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के श्रम सह विधि व कानून मंत्री मलय घटक, पूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी, एमएमआईसी अमिताभ बनर्जी, नगर निगम के चेयरमैन मृगेंद्र पाल आदि ने किया.
भगत सिंह मोड़ स्थित बुद्ध विहार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के दुर्गापूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में पुलिस आयुक्त देवेंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता, सहायक पुलिस आयुक्त (ईस्ट) आरिश बिलाल, मेयर दिलीप अगस्ती आदि मौजूद थे. पंडाल के उद्घाटन समारोह में पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच नये वस्त्रों का वितरण किया गया.
सिटी सेंटर के उर्वशी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के दुर्गापूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में फिल्म अभिनेत्री व सांसद निमी चक्रवर्ती, उपमेयर अनंदिता मुख़र्जी मौजूद थी.
भिरंगी मोड़ समीप नवारुन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के दुर्गापूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में महकमाशासक अनिर्बाण कोले, पूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी, अच्युत मुखर्जी आदि मौजूद थे. इसके साथ ही सिटी सेंटर के चतुरंग सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के दुर्गापूजा पंडाल, डूमुर तला, इस्पात नगर के कई पंडालों के पट खोल दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










