कैदियों को मिलेगा चिकेन बिरयानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2019 2:17 AM
बर्दवान : दुर्गापूजा के दौरान बर्दवान केद्रीय जेल प्रशासन ने विचाराधीन तथा सजायाफ्ता कैदियों के लिए भोजन का विशेष मेनू तैयार किया है. साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी होगा. कोशिश है कि कैदियों को सामान्य से अलग हट कर भोजन दिया जाये, ताकि वे भी पूजा का आनंद उठा सके. केंद्रीय जेल के अधीक्षक नवीन […]
बर्दवान : दुर्गापूजा के दौरान बर्दवान केद्रीय जेल प्रशासन ने विचाराधीन तथा सजायाफ्ता कैदियों के लिए भोजन का विशेष मेनू तैयार किया है. साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी होगा. कोशिश है कि कैदियों को सामान्य से अलग हट कर भोजन दिया जाये, ताकि वे भी पूजा का आनंद उठा सके. केंद्रीय जेल के अधीक्षक नवीन कुजूर ने बताया कि जेल का नाम बदल कर सुधारगृह किया जाना मानवता का प्रतीक है.
दुर्गापूजा का आनंद कैदियों को देने के लिए ही विशेष मेनू तैयार किया गया है. सप्तमी को भात के साथ मछली, दाल और सब्जी दी जायेगी. महाष्टमी को खिचड़ी, पापड़, चटनी और मिठाई होगी. महानवमी को सामान्य सब्जी के साथ ही चिकेन भी शामिल होगा. महादशमी की दोपहर में चिकेन बिरयानी दिया जायेगा. जेल में सांस्कृतिक यूनिट गठित की गई है. पूजा के दौरान संगीत, नृत्य, नाटक, कविता आवृत्ति तथा महादशमी को आर्केस्ट्रा का आयोजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










