68 लाख की धोखाधड़ी में कंपनी संचालक भाई-बहन गिरफ्तार
Updated at : 04 Sep 2019 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने लिया 10 दिनों की रिमांड पर, मुंबई से गिरफ्तार हुए दोनों अंडाल हवाई अड्डा परिसर में कॉलोनी बनाने के लिए मशीन लिया भाड़े पर राशि बकाया रहने के बाद भी भुगतान की पहल नहीं, चेक हो गये बाउंस दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने अंडाल विमान नगरी में आवासन बनाने वालीमुंबई की मोहाली […]
विज्ञापन
पुलिस ने लिया 10 दिनों की रिमांड पर, मुंबई से गिरफ्तार हुए दोनों
अंडाल हवाई अड्डा परिसर में कॉलोनी बनाने के लिए मशीन लिया भाड़े पर
राशि बकाया रहने के बाद भी भुगतान की पहल नहीं, चेक हो गये बाउंस
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने अंडाल विमान नगरी में आवासन बनाने वालीमुंबई की मोहाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक भावे हरिहर भट्ट एवं सोनल हरिहर भाई भट्ट को लाखों रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया. मंगलवार को दोनों आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया.
पुलिस जांच अधिकारी की अपील पर दोनों को 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. गिरफ्तार सोनल एवं भावे रिश्ते में भाई-बहन हैं.दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के बेसन थाना अंतर्गत ओसवाल बांडा सिटी से गिरफ्तार किया गया. इनके खिलाफ दुर्गापुर के मित्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी का 68 लाख रुपया बकाया होने का मामला दुर्गापुर थाने में दर्ज था. मित्रा कंस्ट्रक्शन ने मोहाली कंस्ट्रक्शन पर 26 दिसंबर, 2017 को धोखाधड़ी करने का मामला दुर्गापुर के डीटीपीएस फांड़ी में दर्ज कराया था. पुलिस ने कंपनी संचालको को मुम्बई से गिरफ्तार कर दुर्गापुर ले आई.
उल्लेखनीय है कि अंडाल विमान नगरी बनाने का जिम्मा बीएपीएल ने सिंपलेक्स लिमिटेड को दिया था. सिंपलेक्स कंपनी ने मुंबई के मोहाली कंस्ट्रक्शन को सब कांटेक्ट के तौर पर विमान नगरी बनाने का दायित्व दिया था. मोहाली कंपनी दुर्गापुर के मित्रा कंस्ट्रक्शन से एक करोड़ 32 लाख रुपए की निर्माण यंत्र किराए के तौर पर लिया था. इसके बीच मोहाली कंस्ट्रक्शन ने मित्रा कंस्ट्रक्शन को कुछ राशि का भुगतान किया था.
मित्रा कंस्ट्रक्शन का मोहाली कंस्ट्रक्शन के पास 68 लाख रुपया बकाया था. मोहाली कंस्ट्रक्शन ने बकाया राशि के भुगतान के लिए जो चेक जारी किये, वे चेक भी बाउंस हो गये थे. मित्रा कंस्ट्रक्शन के संचालक श्यामल मित्रा ने 26 दिसंबर, 2017 को मोहाली कंस्ट्रक्शन पर 68 लाख रुपया धोखाधड़ी करने का मामला दुर्गापुर के डीटीपीएस फांड़ी में दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




