हरितालिका तीज आज : बाजारों में पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Updated at : 02 Sep 2019 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
हरितालिका तीज आज : बाजारों में पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

दुर्गापुर : सुहागन महिलाओं के अखंड सुहाग के लिए किया जानेवाले हरितालिका तीज व्रत को लेकर शिल्पांचल में भारी उत्साह है. महिलाएं तैयारियों में जुटी हैं. बाजारों में खरीदारी की भीड़ है. महिलाएं सोमवार को तीज का व्रत रखेंगी.सुहागन महिलाएं पूरे दिन निराजल रहकर भगवान शिव-पार्वती की उपासना करेंगी. मान्यता है कि तीज का व्रत […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : सुहागन महिलाओं के अखंड सुहाग के लिए किया जानेवाले हरितालिका तीज व्रत को लेकर शिल्पांचल में भारी उत्साह है. महिलाएं तैयारियों में जुटी हैं. बाजारों में खरीदारी की भीड़ है. महिलाएं सोमवार को तीज का व्रत रखेंगी.सुहागन महिलाएं पूरे दिन निराजल रहकर भगवान शिव-पार्वती की उपासना करेंगी.

मान्यता है कि तीज का व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है. पति की कामना के लिए कुंवारी लड़कियां भी विधि विधान के साथ इसे करती हैं. पूजा में मिट्टी से भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति बनाकर उसकी पूजा की जाती है.
पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए रविवार को शहर के बेनाचिती सहित विभिन्न बाजारों में काफी चहल-पहल रही. कपड़े, श्रृंगार, फल, मिठाई, राशन की दुकानों में भीड़ रही. महिलाएं तीज व्रत के लिए गुजिया, खजूर आदि बनाने में जुटी रही.
तीज को लेकर पूजा सामग्री से बाजार पटा हुआ है. खरीदारी के लिए बाजारों में सुबह से शाम तक काफी चहल-पहल है. श्रृंगार की सामग्री की खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ रही. महिलाएं जरूरत के अनुसार चूड़ी, बिंदी, सिंदूर सहित श्रृंगार की सामग्री खरीदती रही. ब्यूटी पॉर्लर में भी महिलाओं की भीड़ रही. ब्यूटीशियन माला कुमारी ने कहा कि तीज को लेकर दो दिनों से महिलाओं की भीड़ है. सबसे अधिक मेहंदी रचाने की भीड़ है.
आचार्य गोपाल शर्मा ने कहा कि इस बार तीज का सुखद संयोग है. तृतीया तिथि सोमवार को सूर्योदय से लेकर प्रातः 9:07 बजे तक है, लेकिन उदय तिथि के मान से व्रती पूरे दिन तीज की पूजा करेंगी. ग्रह गोचरों का युग्म संयोग भी बन रहा है.
भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र सोमवार के साथ शुभ योग का अति पुण्यप्रद संयोग बन रहा है. इस पुण्य योग में व्रत करने से अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि, निरोग काया एवं चिरआयु का आशीर्वाद मिलता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola