लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2019 3:38 AM

विज्ञापन

पानागढ़ : विगत दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पानागढ़ इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ऐसे में लोगों की जहां परेशानी बढ़ गयी है, वहीं जगह-जगह जलजमाव और निकासी की उपयुक्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. न्यू स्टेशन रोड ,रंडीहा मोड़, […]

विज्ञापन

पानागढ़ : विगत दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पानागढ़ इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ऐसे में लोगों की जहां परेशानी बढ़ गयी है, वहीं जगह-जगह जलजमाव और निकासी की उपयुक्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

न्यू स्टेशन रोड ,रंडीहा मोड़, विश्वकर्मा मंदिर, माधव माठ, रेल कॉलोनी, रेलपार व कांकसा के विभिन्न इलाकों में जलजमाव से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में बारिश पूर्व ड्रेनों की साफ-सफाई नहीं होने से भी निकासी व्यवस्था फेल हो गयी है. विभिन्न इलाके के लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन व पंचायत द्वारा बारिश के पूर्व इलाके का मुआयना नहीं किया गया तथा जल-जमाव वाले इलाकों की उपयुक्त व्यवस्था तथा निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी. इस कारण अभी हल्की लगातार बारिश में यह हालत देखी जा रही है. लगातार तेज बारिश होने पर मुश्किल और बढ़ जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola