मजदूर यूनियनों का प्रदर्शन नौ को
Updated at : 29 Jul 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची में सीटू, एटक, एचएमएस नेताओं की संयुक्त बैठक में चुनौतियों पर हुई चर्चा आंदोलन पर सहमति, सभी यूनियनों से आंदोलन में शामिल होने का होगा आग्रह आसनसोल : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) की सभी अनुषांगिक कोयला कंपनियों के समक्ष मजदूर यूनियन आगामी नौ अगस्त को विरोध प्रदर्शन करेंगे. अगस्त में ही सभी कंपनियों में […]
विज्ञापन
- रांची में सीटू, एटक, एचएमएस नेताओं की संयुक्त बैठक में चुनौतियों पर हुई चर्चा
- आंदोलन पर सहमति, सभी यूनियनों से आंदोलन में शामिल होने का होगा आग्रह
आसनसोल : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) की सभी अनुषांगिक कोयला कंपनियों के समक्ष मजदूर यूनियन आगामी नौ अगस्त को विरोध प्रदर्शन करेंगे. अगस्त में ही सभी कंपनियों में संयुक्त कन्वेंशन होगा. इसमें कोल इंडिया के सामने उत्पन्न संकट पर बात होगी.
मजदूरों को बताया जायेगा कि कैसे केंद्र सरकार कोल इंडिया को अलग-थलग करना चाहती है? शनिवार को सीएमपीडीआईएल में पूर्व सांसद वासुदेव आचार्या की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के बाद पूर्व सांसद सह एटक नेता रमेन्द्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने सीएमपीडीआईएल को कोल इंडिया से अलग करने का प्रस्ताव तैयार किया है. यह कोल इंडिया के लिए घातक कदम होगा.
सरकार सौ मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन करनेवाली कंपनियों की अलग-अलग कंपनी बनाना चाहती है. यदि मजदूर जागरूक नहीं हुए तो कोल इंडिया संकट में पड़ जायेगी. इससे बचने के लिए मजदूरों को एकजुट होकर आगे आना होगा.
सभी यूनियनों को इस आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यूनियनों ने तय किया है कि तीनों फेडरेशन (सीटू, एटक और एचएमएस) की समन्वय समिति बनेगी. सीटू के डी रामानंदन, एटक के अशोक यादव और एचएमएस के राजेश सिंह को ज्ञापन तैयार करने की जिम्मेवारी दी गयी है.
बीएमएस दोनों काम करना चाहता है, एक ही काम करे
रमेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आंदोलन में शामिल होने का निर्णय उसका अपना है. दरअसल बीएमएस चाहता है कि वह सरकार का विरोध भी करे और उसके साथ भी रहे. इसलिए बीएमएस को एक ही कार्य करना चाहिए.
बैठक में राजेश कुमार सिंह, हरिद्वार सिंह, लखनलाल महतो, डीडी रामानंदन, मिथिलेश सिंह, अशोक कुमार दूबे, अशोक यादव, मानस कुमार चटर्जी तथा राम स्वरूप आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




