प्रधानमंत्री नौ को बांकुड़ा में, शाह छह को

Updated at : 03 May 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नौ को बांकुड़ा में, शाह छह को

बांकुड़ा : आगामी नौ मई की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छह मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. शहर के कड़गा हिल मैदान में तथा बिष्णुपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रामसागर में भाजपा अध्यक्ष श्री शाह चुनावी जनसभा को संबोधित किया जायेगा. भाजपा महासचिव सौगत पात्र तथा महासचिव अमरनाथ शाखा नै […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : आगामी नौ मई की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छह मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. शहर के कड़गा हिल मैदान में तथा बिष्णुपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रामसागर में भाजपा अध्यक्ष श्री शाह चुनावी जनसभा को संबोधित किया जायेगा. भाजपा महासचिव सौगत पात्र तथा महासचिव अमरनाथ शाखा नै यह जानकारी दी.

छह मई को छातना के खड़बना के चाकोलतोड़ मोड़ इलाके में मुकुल राय की जनसभा होगी. बांकुड़ा तथा विष्णुपुर क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है. विष्णुपुर में भाजपा उम्मीदवार सौमित्र खा के समर्थन में उनकी पत्नी सुजाता खां ने गुरूवार को शाहपुर, नड़रा, सानबांधा इलाकों में रोड शो किया. बांकुड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार डॉ सुभाष सरकार ने छातना के भगवानपुर में धमसा मादल के माध्यम से प्रचार किया. लायकडीह इलाके में ट्रैक्टर चलाकर चुनावी प्रचार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola