आद्रा स्टेशन में हुआ नवजात शिशु का जन्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2019 1:32 AM
आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के आद्रा स्टेशन पर सोमवार देर रात को ट्रेन संख्या 18449 (पुरी-पटना बैद्यनाथधाम) एक्सप्रेस में यात्रा कर रही कांचन देवी ने आद्रा स्टेशन पर ही नवजात शिशु (लड़का) को जन्म दिया. कांचन देवी अपने पति के साथ पुरी से मोकामा जाने के लिए बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस में यात्रा […]
आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के आद्रा स्टेशन पर सोमवार देर रात को ट्रेन संख्या 18449 (पुरी-पटना बैद्यनाथधाम) एक्सप्रेस में यात्रा कर रही कांचन देवी ने आद्रा स्टेशन पर ही नवजात शिशु (लड़का) को जन्म दिया. कांचन देवी अपने पति के साथ पुरी से मोकामा जाने के लिए बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी.
आद्रा स्टेशन पहुँचने से पहले ही कांचन देवी प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी. ट्रेन में ड्यूटी कर रहे गार्ड ने आद्रा स्टेशन में डेप्युटी स्टेशन अधीक्षक को इस मामले की जानकारी दी. मंडल रेलवे अस्पताल आद्रा को इसकी जानकारी दी गयी. आद्रा मंडल अस्पताल के डॉक्टर कुमार गौरव एवं मंडल के मेडिकल टीम 15 मिनट में आद्रा स्टेशन पहुंच गयी.
डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि कांचन देवी ने तब तक नवजात शिशु को जन्म दे दी थी. मेडिकल टीम ने महिला एवं बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा देकर उन्हें आद्रा मंडल अस्पताल ले गये. वहां से बाद में रेलवे की मेडिकल टीम ने आगे की चिकित्सा के लिए महिला एवं बच्चे को रघुनाथपुर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया. महिला एवं बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










