एसएससी परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत विद्यासागर सारणी के आईडीजेड आसनसोल ऋतुश्री असेसमेंट सेंटर में जारी एसएससी की जीडी कांस्टेबल की ऑनलाइन परीक्षा के समय कई उपकरणों के सहारे धोखाधड़ी करने का प्रयास करने के आरोप में आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने आरोपी मंसूर अली मोल्ला को गिरफ्तार किया. उसे शनिवार को आसनसोल जिला कोर्ट […]
आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत विद्यासागर सारणी के आईडीजेड आसनसोल ऋतुश्री असेसमेंट सेंटर में जारी एसएससी की जीडी कांस्टेबल की ऑनलाइन परीक्षा के समय कई उपकरणों के सहारे धोखाधड़ी करने का प्रयास करने के आरोप में आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने आरोपी मंसूर अली मोल्ला को गिरफ्तार किया.
उसे शनिवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया गया. सीजीएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संबंध में पानागढ़ निवासी अनिंदया अगस्ती ने शिकायत की है. बीते 15 फरवरी को विद्यासागर सारणी स्थित ऋतुश्री असेसमेंट केंद्र में एसएससी के जीडी कांस्टेबल का ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी.
आरोपी वहां के सुरक्षा कर्मी के हाथों केंद्र के बाथरूम से पकड़ा गया था. उसके पास से जिओ वाईफाई, स्पाई कैमरा तथा इयर फोन जैसे उपकरण बरामद किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




