नागराकाटा : मेंटर के रूप में मनोनित अमरनाथ झा का स्वागत

नागराकाटा : जलपाईगुड़ी जिला परिषद में मेंटर के रुप में मनोनित नागराकाटा तृणमूल ब्लॉक सभापति अमरनाथ झा को आगंराभाषा दो नबंर ग्राम पंचायत तृणमूल अंचल कमेटी की ओर से मंगलवार को अभिनंदन किया गया. यह अभिनंदन कार्यक्रम नागराकाटा स्थित पार्टी कार्यलय में आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में आगंराभाषा दो नंबर ग्राम पंचायत के तृणमूल […]
नागराकाटा : जलपाईगुड़ी जिला परिषद में मेंटर के रुप में मनोनित नागराकाटा तृणमूल ब्लॉक सभापति अमरनाथ झा को आगंराभाषा दो नबंर ग्राम पंचायत तृणमूल अंचल कमेटी की ओर से मंगलवार को अभिनंदन किया गया. यह अभिनंदन कार्यक्रम नागराकाटा स्थित पार्टी कार्यलय में आयोजन किया गया था.
कार्यक्रम में आगंराभाषा दो नंबर ग्राम पंचायत के तृणमूल नेता मंसूर अली, ग्राम पंचायत प्रधान माम्पी राय, जिला परिषद सदस्य फुलमुनी राय छेत्री, पंचायत समिति सदस्य अर्चना प्रधान एवं अन्य उपस्थित थे. जिला परिषद में एक बड़ा दायित्व प्राप्त करने के लिए अमरनाथ झा को सम्मानित किये जाने की बात कही.
तृणमूल नेताओं ने बताया कि हमारे ब्लॉक सभापति को यह बड़ा पद दिए जाने के लिए समस्त नागराकाटा वासियों में खुशी का माहौल है. इसके लिए तृणमूल समर्थकों ने ममता बनर्जी एवं सौरभ चक्रवती को धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




