सैंथिया में मार्बल गोदाम से मिला किशोरी का शव
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 07 Mar 2026 1:06 AM
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका घरेलू काम किया करती थी.
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, दो संदिग्धों को पकड़ पुलिस ले गयी थाने
शव मिलने के बाद उत्तेजित लोगों ने जाम की सैंथिया-सिउड़ी सड़कबीरभूम. शुक्रवार को जिले के सैंथिया थाना क्षेत्र के वार्ड दो स्थित देरियापुर कांचननगर में मार्बल गोदाम से एक किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतका घरेलू काम किया करती थी. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सैंथिया–सिउड़ी सड़क पर टायर जला कर अवरोध कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की जोरदार मांग की. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंकज और रवि के घर में काम करनेवाली 14 वर्षीय किशोरी का शव उनके मार्बल गोदाम से बरामद किया गया. इसके बाद मृतका के परिवार और बाउड़ीपाड़ा के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिवार का आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव गोदाम में छिपा दिया गया.
अवरोध हटाने गयी पुलिस से धक्का-मुक्की
सड़क अवरोध हटाने पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गयी. करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद पुलिस ने किसी तरह अवरोध हटाया और कई लोगों को थाने बुलाया. मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गयी और उनसे पूछताछ में लग गयी है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस बीच, किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण साफ होंगे. इधर, मार्बल व्यवसायी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किशोरी ने जहर खाया था और घटना के कारणों के बारे में परिवार ही बता सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










