ePaper

दुर्गापुर : यला अधिकारी हमलाकांड में पांच गिरफ्तार, जेल

Updated at : 24 Jan 2019 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर : यला अधिकारी हमलाकांड में पांच गिरफ्तार, जेल

दुर्गापुर : पांडेश्वर थाना पुलिस ने सोनपुर बाजारी के एरिया मैनेजर एके सिंह पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. बुधवार को उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उनकी जमानत नामंजूर हो गई. उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अगली सुनवाई 25 जनवरी […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : पांडेश्वर थाना पुलिस ने सोनपुर बाजारी के एरिया मैनेजर एके सिंह पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. बुधवार को उन्हें दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उनकी जमानत नामंजूर हो गई.

उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी. गिरफ्तार आरोपियों में मस्जिदपाड़ा निवासी शेख जाकिर, डालूरबांध आठ नंबर प्राइमरी स्कूल बस्ती निवासी अतुल खान, इम्तियाज़ खान, राजकमल खान एवं नंदलाल सिंह शामिल है.

उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात पांडेश्वर के सोनपुर बाजारी इलाके में एरिया मैनेजर एके सिंह पर कोयला माफियाओं ने हमला कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola