छत से गिरे रामपुरहाट के थानेदार, गंभीर
Updated at : 21 Jan 2019 3:08 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना प्रभारी संदीपन चटर्जी पनश्री सरकारी आवासन में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को लेकर चल रही बैठक के दौरान फोन पर बात करते समय बॉलकोनी का कांच टूट कर जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें पहले रामपुरहाट महकमा […]
विज्ञापन
पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना प्रभारी संदीपन चटर्जी पनश्री सरकारी आवासन में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को लेकर चल रही बैठक के दौरान फोन पर बात करते समय बॉलकोनी का कांच टूट कर जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें पहले रामपुरहाट महकमा अस्पताल और बाद में दुर्गापुर स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
विगत दो जनवरी को बीरभूम जिला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तारापीठ दर्शन हेतु आने का आश्वासन दिया था. आगामी सप्ताह उनका तारापीठ दोरा हो सकता है. इसके लिए रामपुरहाट थाना पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सरकारी आवासन में बैठक बुलायी थी.
इस दौरान थाना प्रभारी के मोबाइल फोन पर कॉल आया. वे फोन पर बात करते हुए बॉलकोनी में मौजूद शीशे से टकरा गये,. टूटे कांच के साथ ही ही वे बॉलकोनी की छत से नीचे गिर गये. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. पहले उन्हें रामपुरहाट महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया.
स्थिति गंभीर होने पर दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि असावधानी के कारण छत से गिरने से रामपुरहाट थाना के आइसी संदीपन घायल हो गए हैं. जिला शासक मौमिता गोदारा बसु ने जांच का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




