घाघरबुड़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Updated at : 16 Jan 2019 3:14 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : मकर संक्रांति पर कालीपहाडी स्थित घाघरबुढी मंदिर परिसर में मंगलवार को हजारों श्रद्धालूओं ने पूजा अर्चना की. सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए मंदिर के निकट श्रद्धालूओं की भारी भीड़ जुटी. मंदिर परिसर से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक श्रद्धालूओं की भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के ट्रॉफिक विभाग ने […]
विज्ञापन
आसनसोल : मकर संक्रांति पर कालीपहाडी स्थित घाघरबुढी मंदिर परिसर में मंगलवार को हजारों श्रद्धालूओं ने पूजा अर्चना की. सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए मंदिर के निकट श्रद्धालूओं की भारी भीड़ जुटी.
मंदिर परिसर से लेकर मुख्य प्रवेश द्वार तक श्रद्धालूओं की भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के ट्रॉफिक विभाग ने मंदिर के निकट ट्रॉफिक पुलिस और सिविक वोलेंटियर की तैनाती की गयी थी. पुरोहितों ने माता का भव्य श्रृंगार किया और मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.
श्रद्धालूओं ने माता की पूजा अर्चना की और परिजनों एवं परिचितों के कुशल मंगल के लिए प्रार्थना की. हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर दान के महत्ता की आस्था को लेकर पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालूओं ने मंदिर के निकट दान पूण्य किया. पुरोहित ने बताया कि इस दिन दान पुण्य से कई जन्मों के कर्म सुधर जाते हैँ.
श्रद्धालूओं ने मंदिर के निकट चूडा, तीलकूट, तील और गुड के लड्डू, वस्त्र आदि दान किये. संक्रांति पर श्रद्धालूओं के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर के निकट कई तरह के तारा माची और बच्चों के लिए झुले लगाये गये थे. सभी उम्र के लोगों ने झुलों का आनंद लिया.
मकर संक्रांति के उपलक्ष में महावीर स्थान मंदिर आसनसोल में आसनसोल बाजार संलग्न इलाकों से बडी संख्या में श्रद्धालूओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की और परिजनों के मंगल की कामना की.
महावीर स्थान सेवा समिति ने भक्तों के लिए खिचडी भोग और अवधूत देवी दास सेवा संस्थान ने जरूररतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया.
सेवा समिति सदस्यों ने इलाके के 550 जरूरतमंदों को कंबल बांटे. मंदिर के निकट हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. अरूण शर्मा, कमल शर्मा, भुनेश्वर गुप्ता, बच्चु गुप्ता, नंदु गुप्ता, अभिषेक बर्मन, मनिष भगत आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




