जामुड़िया : बीजेपी की प्रतिवाद पदयात्रा पर हमला, मंडल अध्यक्ष घायल, हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated at : 10 Dec 2018 12:03 AM (IST)
विज्ञापन

जामुड़िया : भाजपा जामुड़िया ग्रामीण मंडल एक की ओर से निकाली गई प्रतिवाद पदयात्रा पर रविवार को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. इसमें मंडल अध्यक्ष लखन बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गये. हमले से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंदा फांड़ी का घेराव किया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध फांड़ी […]
विज्ञापन
जामुड़िया : भाजपा जामुड़िया ग्रामीण मंडल एक की ओर से निकाली गई प्रतिवाद पदयात्रा पर रविवार को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. इसमें मंडल अध्यक्ष लखन बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गये. हमले से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंदा फांड़ी का घेराव किया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध फांड़ी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा.
जिला अध्यक्ष लखन घुरूई ने बताया कि रविवार को भाजपा जामुड़िया ग्रामीण मंडल एक ने कूचबिहार में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हुये हमले के खिलाफ चिचुडिया मोड़ से प्रतिवाद पदयात्रा निकाली. लेकिन पदयात्रा शुरू होते ही तृणमूल के चिचुडिया कार्यालय के समीप पुलिस के सामने ही तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया.
इसमें ग्रामीण मंडल एक अध्यक्ष लखन घायल हो गये. घटना के विरुद्ध फांडी का घेराव कर पुलिस प्रशासन तथा तृणमूल की हिंसा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुये फांड़ी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया. पदयात्रा पर हमला करने वालों को यदि गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वृहद आंदोलन किया जायेगा.
राज्य में घोंटा जा रहा है लोकतंत्र का गला
भाजपा नेता निरंजन सिंह ने इस विषय पर कहा कि हमले से तृणमूल की हताशा साफ जाहिर होती है. इन्हें अब सत्ता हाथ से फिसलती दिख रही है. पूरे बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. इसलिये यहां भाजपा गणतंत्र बचाओ यात्रा के माध्यम से बंगाल के लोगों को अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष कर रही है.
पदयात्रा, फांड़ी घेराव के दौरान जिला अध्यक्ष लखन घुरूई के अलावा सभापति सिंह, शंकर चौधरी,घनश्याम राम,अपूर्व हाजरा,पियुश गोस्वामी,संतोष सिंह, अरिजित राय, ग्रामीण अध्यक्ष गौतम मंडल,निरंजन सिंह, गौतम राय, रंजीत गांधी, कुश चटर्जी, सुनील सिंह, आनंद साव समेत सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
भाजपा की साजिश
जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल अध्यक्ष मुकुल बनर्जी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर हमला नहीं किया. यह तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के लिये भाजपा की सोची समझी साजिश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




