ePaper

नदिया शराब कांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Updated at : 29 Nov 2018 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
नदिया शराब कांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हुई, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या 12 हो गयी है. अभी भी कल्याणी और कलना स्टेट हॉस्पिटल में 24 लोगों का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद शांतिपुर के ओसी (थाना प्रभारी) मनोज चक्रवर्ती को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मनोज चक्रवर्ती की […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या 12 हो गयी है. अभी भी कल्याणी और कलना स्टेट हॉस्पिटल में 24 लोगों का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद शांतिपुर के ओसी (थाना प्रभारी) मनोज चक्रवर्ती को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

मनोज चक्रवर्ती की जगह गौतम चट्टोपाध्याय को शांतिपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.

इस मामले में राज्य सरकार ने बुधवार को ही सीआईडी जांच के निर्देश दे दिये थे. आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों सहित 11 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. वहीं, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गयी थी.

पुलिस का कहना है कि मूल आरोपी चंदन महतो के घर में एक महीना से शराब बनाने का धंधा चल रहा था. हर दिन चंदन महतो के घर में शराब पीने वालों का अड्डा लगता था. जहरीली शराब त्रासदी में चंदन महतो की भी मौत हो गयी है.

दूसरी ओर, सीआईडी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच अधिकारी अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से पूछताछ कर रही है. शांतिपुर इलाके में मेडिकल टीम भी भेजी गयी है. वहां मेडिकल कैंप लगाये गये हैं. पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola