सीतारामपुर मुजरापट्टी में पांच राउंड फायरिंग, तीन स्थानीय युवक घायल, छिपे युवक के अपहरण का प्रयास
Updated at : 05 Nov 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

सीतारामपुर : सीतारामपुर स्थित मुजरापट्टी में रविवार की देर संध्या युवक की तलाश में झारखंड के दो युवकों ने बाई के कोठे में जबरन घुसकर उत्पात मचाते हुए पांच राउंड फायरिंग की. गोली चलने से स्थानीय तीन युवक घायल हो गये. उत्पात मचाने वाले दोनों युवकों को स्थानीय लोगो ने पकड़कर जमकर धुनाई की. घटना […]
विज्ञापन
सीतारामपुर : सीतारामपुर स्थित मुजरापट्टी में रविवार की देर संध्या युवक की तलाश में झारखंड के दो युवकों ने बाई के कोठे में जबरन घुसकर उत्पात मचाते हुए पांच राउंड फायरिंग की. गोली चलने से स्थानीय तीन युवक घायल हो गये. उत्पात मचाने वाले दोनों युवकों को स्थानीय लोगो ने पकड़कर जमकर धुनाई की.
घटना की खबर पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा. फायरिंग में घायल मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद बगरू और मोहम्मद अमजद को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घटना के बाद मुजरा पट्टी में आतंक का माहौल है.
रविवार की संध्या सात बजे झारखंड नंबर की बाइक पर सवार दो युवक मुजरापट्टी में घुसे. उन्हें एक युवक की तलाश थी. जिस बाई के घर में वह युवक था, उसी के मकान में दोनों घुस गये तथा डांस के कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा. इसी दौरान उन्होंने उस युवक को एक कमरे में पकड़ लिया तथा जबरन उसे अपने साथ ले जाने लगे. उस युवक ने प्रतिवाद करना शुरू किया. इससे भारी हंगामा शुरू हो गया.
इधर हंगामा सुनकर मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद बगरू और मोहम्मद अमजद मकान में घुस गये. उन्होंने दोनों युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की. घिरते देख एक युवक ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से रिजवान घायल हो गया. गोली उसके हाथ को छेदती बाहर निकल गई. गोली की आवाज़ सुनकर दर्जनों लोग जमा हो गये. दोनों युवक मकान से बाहर निकल गये तथा भागने के लिए दो-दो राउंड फायरिंग कर दी. इसमें बगरू और अमजद भी घायल हो गये. गोली उन्हें छूती हुई निकल गई. हालांकि उन युवकों ने अपना परिचय झारखंड पुलिस की कर्मी बताया.
लेकिन स्थानीय लोगों ने दोनों को घेर लिया तथा बुरी तरह से उनकी पिटाई की. फायरिंग की सूचना मिलने के बाद नियामतपुर फांड़ी पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे तथा दोनों युवकों को गिरफ्तार किया. स्थानीय घायल युवकों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया. घायल दोनों युवकों को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया.
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने कहा कि फायरिंग करनेवाले दोनों युवक तथा छिपा तीसरा युवक सभी एक ही गिरोह के सदस्य हैं तथा धनबाद के निवासी है. छिपे युवक से दोनों को बकाया राशि लेनी थी. इसलिए ही वे उसे अपने साथ ले जाना चाहते थे. आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




