जिला अस्पताल में डेंगू के चार मरीज इलाजरत
Updated at : 25 Oct 2018 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल में डेंगू के चार मरीजो का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास ने कहा कि डेंगू के मरीजो के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अच्छी व्यवस्था है. उन्होने कहा कि पुरूष मेडिकल वार्ड में चार मरीजो के रक्त परीक्षण के बाद डेंगू […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल में डेंगू के चार मरीजो का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास ने कहा कि डेंगू के मरीजो के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अच्छी व्यवस्था है. उन्होने कहा कि पुरूष मेडिकल वार्ड में चार मरीजो के रक्त परीक्षण के बाद डेंगू के लक्षण पाये गये.
जिसके बाद से इन मरीजो को विशेष रूप से दूसरे मरीजो से अलग तथा मच्छरदानी में रखा गया है. जिसमें दूसरे मरीजो को संक्रमण नहीं हो. उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीजो के रक्त में प्लेटलेट्स की कमी होने लगती है.
रक्त के प्लेटलेंट्स को उचित इलाज के माध्यम से सामान्य किया जाता है. साथ ही मरीज को विशेष देख भाल में रखा जाता है. आसनसोल जिला के सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में डेंगू के मरीजो के इलाज के पर्याप्त इलाज है. एक सप्ताह तक चिकित्सको की निगरानी में रखने के बाद ही इनको रिलीज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




