मधुमक्खियों की भनभनाहट के बीच देवी दर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2018 2:31 AM
विज्ञापन
बांकुड़ा : जिले की पूजा कमेटियों में थीम पूजा की होड़ है. कमेटियां अनोखे और आकर्षक थीम से सभी एक दूसरे से आगे निकलने के लिये जी तोड़ कोशिश कर रही हैं. बांकुडा शहर से चार किलोमीटर दूर स्थित पोआबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी की पूजा इस वर्ष 26वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. ‘घने […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : जिले की पूजा कमेटियों में थीम पूजा की होड़ है. कमेटियां अनोखे और आकर्षक थीम से सभी एक दूसरे से आगे निकलने के लिये जी तोड़ कोशिश कर रही हैं. बांकुडा शहर से चार किलोमीटर दूर स्थित पोआबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी की पूजा इस वर्ष 26वें वर्ष में प्रवेश कर रही है.
‘घने जंगल में मधुमक्खियों का राज’ थीम पर कमेटी इस बार पंडाल बना रही है. राजकुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पंडाल को सजीव बनाने में जुटे हैं. पूजा बजट 14 लाख है. पंडाल बनाने में बांस, स्पंज, नायलान, नेट व अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. सचिव विदेश पात्र ने बताया कि पंडाल के भीतर जंगल में एक विशाल वृक्ष पर मधुमक्खियों का विशाल डेरा लोगों को दिखेगा.
पंडाल के बाहर सूर्यमुखी फूल पर विशालकाय मधुमक्खी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी. सांसद मुनमुन सेन पंचमी के दिन पंडाल का उद्घाटन करेंगी. वस्त्र वितरण समेत विभिन्न सामाजिक, सास्कृतिक कार्यक्रम लक्ष्मी पूजा तक चलेंगे. सेफ ड्राइव, सेव लाइफ समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं को झांकियों के माध्यम से दर्शाया जायेगा.
पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा. रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट लोगों को लुभायेगी. भीड़ से निपटने के लिये वोलेंटियर हर वक्त मौजूद रहेंगे. कमेटी की तरफ से पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










